Dainik Haryana News

Mahendragarh News : एक ही गोत्र के लड़का-लड़की के शादी करने पर हंगामा

 
Mahendragarh News : एक ही गोत्र के लड़का-लड़की के शादी करने पर हंगामा
Mahendragarh Viral News : आज के समय में ये चलन चल रहा है कि लड़का लड़की एक ही गोत्र में शादी कर रहे हैं। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है जिसमें एक लड़का और लड़की ने अपने ही गोत्र में विवाह कर लिया है और इस बात पर हंगामा हो रहा है। Dainik Haryana News,Mahendragarh Today Breaking News(नई दिल्ली): महेंद्रगढ़ में 22 वर्षीय लड़की जो अटेली में कोचिंग लेती थी उसने अपने ही गोत्र के लड़के से शादी कर ली। वह कोचिंग के बाद घर नहीं लौटी। वह वहीं से भाग गई और अपने गोत्र के लड़के के साथ शादी कर ली। लड़की ने तिगरा गांव के 25 वर्षीय प्रमोद से शादी कर ली। READ ALSO :Wheat Allergy : गेहूं की एलर्जी से बचाती है ये चीज, आज ही करें सेवन महेंद्रगढ़ के तिगरा गांव से भागे लड़का- लड़की ने अपने ही गोत्र में शादी कर ली उन्होंने नोएडा में आर्य समाज मंदिर में दूसरे को माला पहनाई। अब उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस वाले उनको तलाश रहे हैं लेकिन अभी तक उनका कोई अता-पता नहीं है। पुलिस वाले उनको ढूंढने में असफल रहे हैं वहीं परिजनों ने थाने के सामने धरना दिया हुआ है। दूसरी और नोएडा के आर्य समाज मंदिर से दोनों के शादी करने का प्रमाण भी सामने आया है। उनके परिजनों में रोष है क्योंकि लड़की अपने घर से गहने और पैसे लेकर भाग गई है। लड़की के परिजन इस बात से दुखी है कि उसने अपने ही गोत्र के लड़के से शादी की है और घर का सामान भी उड़ा कर ले गई। पुलिस उनको ढूंढ रही है जल्द से जल्द उनका पता लगाया जाएगा। READ MORE :HKRN में निकली इतने पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन