Dainik Haryana News

Manipur Hinsa : मणिपुर में क्या-क्या हुआ महिलाओं के साथ

 
Manipur Hinsa : मणिपुर में क्या-क्या हुआ महिलाओं के साथ
Manipur Viral Video: मणिपुर में जो हुआ उसे हमेशा के लिए याद रखा जाएगा। जो लोग इस हिंसा का शिकार हुए, उन लोगों के लिए ये हादशे एक बुरे सपने की तरह उनके जहन में घर कर जाएगा। Dainik Haryana News: #What happened to women in Manipur(ब्यूरो):   मणिपुर में महिलाओं के साथ क्या हुआ एक पीड़ित महिला ने बताया। महिला ने बताया की जब हमें आवाज सुनाई दी तो मैतई हमारे नजदीक आ चुके थे। हमने जान बचाने के लिए घर के दरवाजे बंद कर दिए। लेकिन भीड़ दरवाजा खटखटाने लगी। हम डर चुके थे। भीड ने दरवाजा तोड़ दिया मुझे और मेरे दोस्त को बुरी तरह से मारने लगी। एक वयक्ति अचानक से बरामदे में आ गया, उसके हाथ में पिस्तौल थी। उनहोंने हम पर गोली चला दी। Read Also: Funny Jokes: हंसना हंसाना जीवन का विभिन्न अंग है हम दोनों बेहोश हो गए। हमें मरा सोच भीड़ आगे निकल गई। लेकिन हर किसी की किस्मत ऐसी नहीं थी। एक मां ने बताया की उसकी बेटी को हाइवे से उठाया गया और उसके साथ रात भर सामुहिक बालातकार किया गया। अधमरी हालत में वापस छोड़ दिया गया। मुझे और मेरी बेटी को वो हादसा हमेशा याद रहेगा। 2 महीने से हम रिलीफ कैंप में ही रह रहे हैं। महिला से पुछा गया कि उनहोंने शिकायत क्यों नहीं की। Read Also: Milk Price : टमाटर के बाद अब दूध दाम ने पकड़ी रफ्तार,1 तारीख से होगी नई कीमतें लागू महिला ने बताया कि मैतई लोग हमें धमका रहे थे कि अगर किसी को कुछ बताया और शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। लेकिन जब उन दो महिलाओं की वीडियो वायरल हुई तो मारी एक दोस्त ने कहा अगर अब कुछ नहीं किया तो फिर कुछ नहीं होगा। महिला ने बताया कि वो इस बात को सारी उम्र छुपा नहीं पाएगी। सही समय है तो उसने शिकायत दर्ज करवा दी। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया कहा की सब पकड़े जाएंगे।