Dainik Haryana News

Meerut Blast News: साबुन बनाने वाली फैक्टरी में बड़ा धमाका, 4 की मौत कई घायल

 
Meerut Blast News: साबुन बनाने वाली फैक्टरी में बड़ा धमाका, 4 की मौत कई घायल
Meerut Soap Factory Blast: साबुन बनाने वाली फैक्टरी में अचानक से हुए धमाके(Meerut Blast News) में 4 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हैं। धमाका इतना तेज था कि छत ही नीचे गिर गई और किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। 4 लोगों की मौके पर ही जान चली गई तथा कई घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। Dainik Haryana News: Soap Factory Blast in Meerut(नई दिल्ली): मेरठ के लोहिया नगर में आज सुबह ही अचानक से बड़ा धमाका हुआ, जिससे आस पास के लोग घबरा गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस का कहला है कि इस धमाके में 5 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 4 लोगों ने अस्पताल में ही अपना दम तोड़ दिया। पुलिस को मकान के अंदर साकुन बनाने की सामग्री और कुछ साबुनों का स्टाक भी मिला है। पुलिस को ये सब मिलने पर अंदाजा लगाया जा रहा है, यहां यां तो साबुन बनाई जा रही थी यां फिर सागुन पैंकिंग की जा रही थी। Read Also: Haryana Weather : कल पूरी रात हरियाणा-पंजाब में बरसे ओलों ने धान की फसल को किया बर्बाद, मौसम विभाग ने दी चेतावनी मकान में अंदर से साबुन बनाने की सामग्री ही मिली है। आज सुबह ही मकान में धमाका हुआ और धमाके से घर की छत गिर पड़ी। छत के गिरने से 5 लोग घायल हो गए, सभी पुरूष थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई। अभी तक मरने वालों की किसी ने सिनाकत नहीं की है। ऐसा लग रहा है कि ये फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर हैं। पुलिस को अभी तक धमाके की वजह का पता नहीं लगा है। आखिर साबुन बनाने की फैक्टरी में इतना भयानक विस्फोट कैसे हुआ, जिससे मकान की छत ही गिर गई और इस हादसे में 5 लोग घायल हुए जिसमें से 4 तो अपनी जान गंवा चुके हैं। Read Also: Jawan Box Office Collection Day 40:जवान की कमाई का सफर रहा 40 वें दिन भी जारी, इतनी कर चुकी कमाई पुलिस मकान में हुए धमाके की वजह का पता लगाने की कोशिश में लग चुकी है। मौके पर मिली सामग्री की तथा मकान की भी अच्छे से तलासी ली जा रही है।