Dainik Haryana News

MP में अचानक से क्यों बढ़ रही गर्मी, जानें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

 
MP में अचानक से क्यों बढ़ रही गर्मी, जानें मौसम विभाग की ताजा अपडेट
Today MP Weather : जैसा कि आप जानते हैं लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग(Weather Department) की और से जानकारी दी गई है कि एमपी में लगातार गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल से। Dainik Haryana News,Weather Update(नई दिल्ली): नवंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन फिर भी एमपी में गर्मी बढ़ रही है। बहुत से जिले ऐसे हैं जहां तापमान ज्यादा बढ़ रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार को तापमान 34 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। READ ALSO :Sugarcane Price : गन्ने की कीमतों में इतना इजाफा, किसान हुए खुश

इस दिन से बदलेगा मौसम :

7 नवंबर यानी आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से मौसम फिलहाल वैसे का वैसा ही बना रहेगा। 12 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और विक्षोभ बनने की संभावना है जिससे मध्य भारत में कुछ ही दिन प्रभाव देखने को मिल सकता है।

MP में बढ़ रही गर्मी :

MP  में गर्मी और सर्दी दोनों का मौसम बना हुआ है। एक दिन लोगों को गर्मी परेशान कर रही है तो एक दिन सर्दी आती है। हर दिन लोग सुबह उठते हैं तो अलग मौसे देखने को मिलता है। हालांकि, मौसम विभाग की और से जानकारी दी जा रही है कि 12 नवंबर तक ठंड दस्तक दे सकती है और उसके बाद हर रोज बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। READ MORE :Onion Price : दीपावली से पहले महंगी हो सकती हैं ये चीजें, चेक कर लें अपना बजट सोमवार के दिन 33.9 डिग्री तापमान रहा जो रविवार के मुकाबले 0.5 डिग्री का इजाफा था। प्रदेश के जिलों की बात की जाए तो रतलाम में 33.2, जबलपुर में 32.4, उज्जैन में 33.4, रीवा में 32.6 सतना में 33.4, खरगोन में 33.2, ग्वालियर में 33.1 और खंडवा में 32.5 डिग्री तापमान देखने को मिल रहा है।