Dainik Haryana News

Navratri Date : इन नवरात्रि कर लें ये काम, मां दुर्गा करेंगी धन की वर्षा

 
Navratri Date : इन नवरात्रि कर लें ये काम, मां दुर्गा करेंगी धन की वर्षा
Sardiya Navratri Date : इस साल के सारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलने वाले हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिन पूजा की जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनके करने से मां आपसे खुश हो जाएंगी। जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Sardiya Navratri 2023 Date(नई दिल्ली): हिंदू धर्म में महिला और पुरूष दोनों ही सारदीय नवरात्रि के व्रत रखते हैं। अगर आप भी मां दुर्गा की पूजा करके अपनी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी काम करने होंगे जिसके बाद आपको लाभ हो सकता है। 24 अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है और उसके 20 दिन बाद दीपावली का पावन त्योहार आता है। सारदीय नवरात्रि अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शुरू होते हैं और नवमी तक चलते हैं। मां दुर्गा को जगत जननी माना जाता है इसलिए जब भी हम उनकी पूजा करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखा जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी बातों को रखना चाहिए ध्यान में। READ ALSO :Children Care Tips: अपने बच्चों को बनाना है तेज तरार तो शुरू से ही सिखाएं ये बातें 1.नवरात्रि के पहले ही दिन से घर में साफ सफाई होनी चाहिए। घर के दरवाजे पर नौ दिन माता रानी के पैरों के चिन्ह बनाने चाहिए। इन पैरों के चिन्ह को हल्दी और कुमकुम से बनाना चाहिए। 2.नवरात्रि में हर रोज ब्रहम मुहूर्त पर ही स्थान करना चाहिए। माता रानी को शाम के समय उनकी मनपसंद चीजों का भोग लगाना चाहिए और आरती करनी चाहिए। 3.नवरात्रि में अखंड ज्योति को जलाना चाहिए , ऐसा करने से सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है। जब भी नवमी के दिन माता की पूजा समाप्त होती है तो कन्याओं को भोजन कराना चाहिए। READ MORE :New Bike : मार्केट में उतारते ही हीरो की इस बाइक ने उड़ाया गर्दा, 81 km की देती है माइलेज

व्रत में कभी ना करें ये गलतियां :

आपको पवित्रता से ही माता का ध्यान करना है और आपका मन साफ होना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में घर में कोई भी मांस, शराब और नशे की चीजें नहीं आनी चाहिए। ऐसा करने से मा दुर्गा नाराज हो सकती हैं और आपको नुकसान हो सकता है।