Dainik Haryana News

New Vande Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन का कलर और फीचर्स देख खुशी से उछल पड़ेंगे आप, सफर करने में आएगा और भी मजा

 
New Vande Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन का कलर और फीचर्स देख खुशी से उछल पड़ेंगे आप, सफर करने में आएगा और भी मजा
Vande Bharat Train : देश में पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को पटरियों पर दौड़ी थी जिसका कलर सफेद और नीला है। लेकिन अब सरकार ने ट्रेन के कलर को बदल दिया है जो देखने में बेहद ही अच्छा है। कलर के साथ ट्रेन के फीचर्स में भी बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल से। Dainik Haryana News,New Vande Bharat Train Photo(ब्यूरो): अब से नई वंदे भारत ट्रेन नारंगी और ग्रे कलर वाली पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी। इस ट्रेन का ट्रायल रन सफर रहा और जल्द ही ये पटरियों पर दिखाई देंगी। वंदे भारत ट्रेन(Vande Bharat Train) एक हाई स्पीड ट्रेन है जो 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ती है। इस रेल को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री(ICF) ने बनाया है और शुरू से ही ये कंपनी इन ट्रेनों का निर्माण कर रही है। नई वंदे भारत ट्रेन(Vande Bharat Train) का निरीक्षण रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने खुद आकर किया है। वंदे भारत ट्रेन की यह 33वीं रेक है जिसका ट्रायल पाडी रेलवे फ्लाईओवर के बीच बने ट्रेक पर लिया गया है जो सफर रहा। ट्रेन में बहुत से नए फीचर्स दिए गए हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं इनके बारे में। READ ALSO :Tomato Price :प्याज-टमाटर की कीमतों में तगड़ी गिरावट, जानें कितने रूपये किलो बिक रही सब्जी

ये हुए बदलाव :

सीट में रिक्लाइनिंग ऐंगल बढ़ाया गया है। सीट को आरामदायक और गद्देदार बनाया गया है। चार्जिंग प्वाइंट और सही कर दी गई है। एग्जिक्यूटिव क्लास में सीट का कलर लाल की बजाय सुनहरा नीला कर दिया गया है। पर्दों में भी पहले से ज्यादा मजबूती दी गई है और कम ट्रांसपेरेंट हैं। बाथरूम में लाइट को 2.5 वॉट कर दिया है। बाथरूम में हैंडल को और सही कर दिया गया है। टैप में पानी अच्छे तरीके से आएगा।

इन रूटों पर दौड़ रही वंदे भारत ट्रेन :

READ MORE :Love Story : बड़ी ही फैमस है इन दोनों अफसरों की लव स्टोरी, जानें कैसे मिले दोनों हाल ही की बात की जाए तो वंदे भारत ट्रेन 25 मार्गों पर दौड़ रही है जिसमें, दिल्ली(Delhi), मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, भोपाल(Bhopal), लखनऊ, गांधीनगर, तिरूपति, विशाखापत्तनम, मैसूरु, हावड़ा, न्यू जलपाईगुड़ी, शिरडी, कोयंबटूर, गुवाहाटी, देहरादून, जयपुर, जोधपुर, तिरुवनंतपुरम शामिल हैं.खास बात ये है कि इन ट्रेनों को पूरी तरह से भारत में ही मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट(Make In India Project) के तहत बनाया गया है जो पूरी तरह से भारत में निर्मित हैं। कुछ ही दिनों में कंपनी स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन(Vande Bharat Train) को भी लॉन्च करने जा रही है। देश के परिवहन को सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वंदे भारत ट्रेन सभी को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर अपना नाम दर्ज कराने की तैयारी में हैं। इनके रेक का उत्पादन रेल विकास निगम लिमिटेड और टीएमएच द्वारा संभाला जाएगा।