Dainik Haryana News

Nuh Violence: क्या आज फिर से निकलेगी नूंह में ब्रज यात्रा? इस पर क्या बोले अनिल विज

 
Nuh Violence: क्या आज फिर से निकलेगी नूंह में ब्रज यात्रा? इस पर क्या बोले अनिल विज
Haryana News in Hindi: 31 जुलाई को नूंह में शोभायात्रा निकाली गई थी, जिस पर अचानक से हुए हमले के कारण भगदड मच गई थी। कई लोगों की जानें इसमें चली गई थी, यात्रा पर पत्थर, लाठी, डंडे, गोलियां तक चली। इसके बाद से एक बार फिर से हिन्दू संगठनों का एलान था की 28 अगस्त को फिर से ब्रज यात्रा निकाली जाएगी। एक बार फिर से यात्रा को लेकर क्या बोले गृहमंत्री अनिल विज, पुरी जानकारी के लिए बनें रहे हमारे साथ अंत तक। Dainik Haryana News: Nuh Braj Yatra(चंडीगढ़): हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा, शोभायात्रा पर हमला हुआ था। एक बार फिर से हिन्दू संगठनों दवारा, 28 अगस्त दिन सोमवार को फिर से ब्रज यात्रा निकाले के ऐलान ने प्रसाशन की नींदे उड़ा रखी है। नूंह में हाई अलर्ट करते हुए धारा 144 जैसा माहौल फिर से बना हुआ है। खतरे को देखते हुए इंटरनेट सेवा को फिर से बंद कर दिया गया है। इस बारे में गृहमंत्री अनिल विज से पुछा गया तो विज का कहना है कि नूंह में सुरक्षा के हर इंतजाम किए गए हैं, भारी पुलिस बल की तैनाती की गई, सभी रास्तों को शिल कर दिया है। Read Also: New Government Seheme Launch : केंद्र सरकार अगले महीने लॉन्च करने जा रही नई योजना, इन लोगों को होगा लाभ शांति वयवस्था बनाए रखने के लिए 57 मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। फिलहाल तो ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन यात्रा निकली भी तो सुरक्षा का इंतजाम पुरा है। इंटरनेट सेवा को पहले ही बंद कर दिया गया है। अनिल विज ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखने पर छिड़े विवाद को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा देश में 90 प्रतिशत प्रोजेक्ट का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर रखा गया है, क्या यह उनके बाप की मलकियत है। Read Also: Sachin Meena : सचिन मीणा सीमा के बच्चों का पापा नहीं भाई है, धर्मगुरु आस्था मां ने क्यों कही ये बात साथ में विज ने कहा कि उन्हे शिव से दिक्कत है यां शक्ति से, दोनों में से गलत क्या है। विज ने 26 गठबंधन वाली टी पार्टी वाली बात का भी ज्वाब देते हुए कहा कि हां ये 26 गठबंधन की टी पार्टी है जो रात में बैठकर चाय पानी पी लेते हैं और दिन में प्रदेश में जाकर लड़ते हैं।