Dainik Haryana News

OMG 2 Box Office Collection Day 6: लोगों को खुब पसंद आ रहा अक्षय कुमार का भोला लुक,OMG 2 कर रही जबरदस्त कमाई

 
OMG 2 Box Office Collection Day 6: लोगों को खुब पसंद आ रहा अक्षय कुमार का भोला लुक,OMG 2 कर रही जबरदस्त कमाई
OMG 2 Total Box Office Collection: अक्षय कुमार जिस प्रकार से OMG 2 में भगवान भोलेनाथ का किरदार अदा कर रहे हैं लोगों को खुब भा रहा है। फिल्म में भगवान भोलेनाथ अपने भक्त की पुकार सुनकर खुद उसकी मदद करने के लिए धरती पर आ जाते हैं। भगवान भोलेनाथ अपने भटके हुए भक्त को रास्ता दिखाने खुद पहुंच जाते हैं। लोगों को बड़ा ही पसंद आ रहा। जो भी OMG 2 देखर थिएटर बाहर निकल रहा है तो जबरदस्त रिव्यू दे रहा है। Dainik Haryana News: Box Office Collection OMG 2(ब्यूरो): OMG 2 गदर 2 के साथ ही 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। ऐसा लग रहा था के गदर 2 के आने से अक्षय कुमार की OMG 2 कहीं पिछे ना रह जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ओमजी 2 ने पहले दिन ही 10.40 करोड़ की कमाई की। इसके बाद लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। दूसरे दिन फिल्म ने 15.3 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 17.5 करोड़ों की अच्छी कमाई की। इसके बाद फिल्म ने चौथे दिन भी अच्छी कमाई करते हुए 12 करोड़ रूपये जोड़े। 17.10 करोड़ के साथ 5 वें दिन कमाई की। Read Also: Gadar 2 Box office Collection Day 6: गदर 2 ने छठे दिन भी अच्छी कमाई कर तोड़े सारे रिकार्ड फिल्म की कमाई छठे दिन गिरवाट देखने को मिलो लेकिन 7.75 करोड़ की कमाई की। बात करें ओएमजी 2 के सप्ताह के पहले 6 दिन की कमाई की तो 87.2 करोड़ रूपये रही। 11 साल पहले अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने OMG में धुम मचाई थी। इसके बाद OMG 2 में 11 साल बाद अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म अपने नाम के हिसाब से कमाई करती नजर आई है। लोगों को शिव बहुत पसंद आ रहे हैं। लगातार 6 दिन से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। Read Also: Free Smartphone: इस राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन एक सप्ताह होने को आया, हर दिन भोले के भक्त थिएटर फुल कर रहे हैं। फिल्म जल्दी ही 100 करोड़ की कनेक्शन करती दिखाई देने वाली है। 15 अगस्त के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म अच्छी चल रही है।