Dainik Haryana News

India's Top 10 Richest Temples : ये हैं देश के 10 सबसे अमीर मंदिर, हर साल होती है इतनी कमाई

 
India's Top 10 Richest Temples : ये हैं देश के 10 सबसे अमीर मंदिर, हर साल होती है इतनी कमाई
Top 10 Richest Temples : हमारे देश में हजारों की संख्या में मंदिर हैं जहां पर हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालू पूजा करने के लिए और भगवान के दर्शन करने जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन मंदिरों में कितनी कमाई सरकार को होती है। आइए जानते हैं। Dainik Haryana News,10 Richest Temples Of India(चंडीगढ़): भारतीय पंरपरा और इतिहास में मंदिरों का काफी ज्यादा महत्व है। हमारे देश में 5 लाख से भी ज्यादा मंदिर हैं, देश में बहुत से ऐसे मंदिर हैं जहां पर हर साल करोड़ों रूपये का चढ़ावा आता है। आज हम आपको भारत के ऐसे 10 मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक हैं और सबसे ज्यादा चढ़ावा इनपर आता है। जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। READ ALSO :Rinku Singh: रिंकू सिंह ने साबित कर दिया, वह वन नाइट वंडर नहीं हैं 1. पद्मनाभ स्वामी मंदिर : यह मंदिर केरल में है जो दुनिया का सबसे ज्यादा अमीर मंदिर माना जाता है। इस मंदिर की कुल संपत्ति 1,20,000 करोड़ रूपये है जो केरल के तिरूवनंतपुरम में स्थित है। मंदिर में 6 तिजोरियां बताई जा रही हैं जिनमें 20 अरब डॉलर की संपत्ति है और मंदिर के गर्भग्रह में भगवान विष्णु की एक सोने की मूर्ति है जिसकी कीमत 500 करोड़ रूपये है। 2. तिरूपति बालाजी मंदिर : यह मंदिर दुनिया का दूसरा सबसे अमीर मंदिर माना जाता है। इस मंदिर में हर साल 650 करोड़ रूपये दान के रूप में आ जाते हैं। तिरूपति मंदिर भगवान वेंकटश्वर को समर्पित है, जिन्हें विष्णुजी का अवतार माना जाता है। इस मंदिर के पास 9 टन सोना और एफडी के रूप में 14 हजार करोड़ रूपये जमा हैं।  3. साई बाबा मंदिर : इस मंदिर का खाते में 380 किलो सोना और 4428 किलो चांदी है। साल 2017 में रामनवमी के अवसर पर इस मंदिर में 12 किलो सोने का दान किया गया था और हर साल मंदिर में 350 करोड़ रूपये का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। 4. मां वैष्णों देवी मंदिर : हर साल करोड़ों की संख्या में लोग इस मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए जाते हैं। हर साल इस मंदिर में 500 करोड़ रूपये का चढ़ावा आता है और यह देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है। 5. सिद्धिविनायक मंदिर : यह मंदिर मुंबई में है जो भगवान गणेश को समर्पित है। बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी इस मंदिर में देखी गई है। इस मंदिर में 3.7 किलो सोना है और हर साल 125 करोड़ रूपये का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। READ MORE :Yogi Adityanath in Telangana:तेलंगाना में योगी आदित्यनाथ की दमदार एंट्री को देखने के लिए जुटे सेकड़ों लोग 6. मीनाक्षी मंदिर : यह देश का ऐसा मंदिर है जहां 20 से 30 हजार भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर में 33 हजार मूर्तियां है और मीनाक्षी देवी भगवान सुंदरेश्वर की पत्नी हैं। 7. जगन्नाथ मंदिर : पुरी में जगन्नाथ मंदिर है जो देश के अमीर मंदिरों में आता है। यहां पर हर कोने से भक्त आते हैं। 100 किलो से अधिक सोने और चांदी के सामान है। यह पर एक यूरोप का भक्त है जिसने 1.72 करोड़ रूपये का दान दिया था। 8. सोमनाथ मंदिर : सोमनाथ मंदिर गुजरात में हैं जो देश का अमीर मंदिर माना जाता है। यहीं वो मंदिर है जिसे महमूद गजनी ने 17 बार लूटा था। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है सोमनाथ में हर साल करोड़ों रूपये का चढ़ावा आता है। 9. सबरीमल अयप्पा मंदिर : यह भी देश में अमीर मंदिरों में से एक है जहां पर हर साल 10 करोड़ श्रद्धालु आते हैं। 4133 फीट ऊंचाई पर स्थित है जो घंने जंगलों के बीच में स्थित है। मंदिर करीब 230 करोड़ की कमाई होता है। 10. अक्षरधाम मंदिर : यह दिल्ली में खेलगांव के पास 100 एकड़ जमीन पर बने सवामीनारायण मंदिर को अक्षरधाम मंदिर मंदिर भी कहा जाता है। इसमें 10 हजार पुरानी भारतीय संस्कृति आध्यात्मिकता और वास्तुकला दर्शाया जाता है। हर साल लाखों की संख्यां में श्रद्धालु यहां आते हैं।