Dainik Haryana News

Plane Stuck Under the Bridge : पुल के नीचे फंसा प्लेन, देखें कैसे निकलेगा अब

 
Plane Stuck Under the Bridge : पुल के नीचे फंसा प्लेन, देखें कैसे निकलेगा अब
Bihar News : हाल ही की ताजा खबर सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि मुंबई से असम प्लेन को ले जाया जा रहा है था और अचानक से पुल के नीचे फंस गया। आइए खबर में देखते हैं तस्वीरें। Dainik Haryana News,Plane Under The Bridge In Bihar(चंडीगढ़): सुबह ही की ताजा जानकारी मिल रही है जिसमें बिहार के मोतिहारी में पुल( Bridge in Motihari, Bihar) के नीचे जहाज फंसा हुआ है और अभी तक उसे निकाला नहीं जा रहा है। जहाज को मुंबई से असम ले जाया जा रहा था। प्लेन को देखने के लिए पुल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई है। मोतिहारी में लोगों को आज अजीब सा नजारा देखने को मिला है। READ ALSO :Elon Musk : एलन मस्क एक बार फिर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, जानें कितनी है संपत्ति? आपकी जानकारी के लिए बता दें, हवाई जहाज को लॉरी से ले जाया जा रहा था। लोगों ने जहाज के साथ सेल्फी ली और वहीं, पुलिस हवाई जहाज को निकलवाने में जुटी हुई थी। करीब दो घंटे के बाद इस प्लेन को निकाला गया है और जहाज के टायर्स की हवा निकालने के बाद ही उसे ओवरब्रिज के नीचे से निकाला गया। हालांकि, अब प्लेन को निकाल लिया गया है और यह प्लेन की बॉडी थी जो ट्रक में मुंबई से असम जा रही थी। ऐसे में ट्रक ड्राइवर ने इस बात को ध्यान ही नहीं दिया कि पुल की जो हाइट है वो कम है और जहाज की हाइट ज्यादा है ऐेसे में वो इसके नीचे फंस सकता है। ड्राइवर को इस बात का अंदाजा ही नहीं थी। फिलहाल हालात पर काबू पा लिया गया है और जहाज को सुरक्षित निकाल लिया गया है। READ MORE :Hindi Funny Jokes: अगर आप हंसते गाते रहेंगे तो आपके आस-पास भी चींता नहीं फटकेगी