Dainik Haryana News

PM Kisan : पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी, किसान अभी चेक करें लिस्ट में अपना नाम

 
PM Kisan : पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी, किसान अभी चेक करें लिस्ट में अपना नाम
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : जैसा की आप जानते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का इंतजार करने वाले किसानों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। आज किसानों के खाते में 15वीं किस्त के पैसे सरकार ट्रांसफर करने जा रही है। आइए जानते हैं किस समय मिलेगा पैसा। Dainik Haryana News,PM Kisan 15th Kist(नई दिल्ली): पीएम किसान सम्मान निधि योजना( PM Kisan Samman Nidhi Yojana) को सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लॉन्च किया था। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रूपये दिए जाते हैं जो किस्तों के रूप हर चार महीने के बाद दो हजार रूपये दिए जाते हैं। ताजा अपडेट से जानकारी मिल रही है कि किसानों के खाते में आज दोपहर को 15वीं किस्त की राशि मोदी सरकार ट्रांसफर करने वाली है। READ ALSO :Govt. Scheme : केंद्र सरकार देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को देगी आटा, अभी कर दें योजना में आवेदन 9 करोड़ के करीब किसान इस योजना का फायदा ले रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज दोपहर 3 बजे पीएम मोदी किसानों के खाते में राशि को भेजने वाले हैं, जिसे सुनकर किसानों का खुशी महसूस हो रही है। केंद्र सरकार ने किसानों को दीपावली का तोहफा दिया है। अगर आप भी योजना के लाभार्थी हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की प्रक्रिया(Process of PM Kisan Samman Nidhi Yojana) :

READ MORE :Haryana Weather : 15 नवंबर तक हरियाणा में रहेगा ऐसा मौसम, IMD ने दी जानकारी 1.अगर आप भी योजना में लाभ लेना चाहते हैं और अगर आप अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना( PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 2.उसके बाद आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा वहां पर क्लिक करना है। 3.अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा और अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो प्राप्त कर सकते हैं। 4.रजिस्ट्रेशन नंबर पाने के लिए नाउ योवर रजिस्ट्रेशन नंबर पर क्लिक करना है या फिर क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना है या अपना आधार नंबर दर्ज करना है। 5.ओटीपी दिया जाएगा और वहां पर कैप्चा दिखाई देगा। पूरा कैप्चा अच्छे तरीके से भरकर गेट डाटा पर क्लिक करना है और इसके बाद पीएम किसान योजना की सभी जानकारी देनी होगी। अंतिम किस्त कब आई और आपके खाते में आई थी या नहीं।