Dainik Haryana News

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों के खाते में इस दिन आएगा 14वीं किस्त का पैसा, चेक करें ताजा अपडेट

 
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों के खाते में इस दिन आएगा 14वीं किस्त का पैसा, चेक करें ताजा अपडेट
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Latest Update : पीएम किसान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रूपये सरकार की और से भेजे जाते हैं यानी हर चार महीने बाद 2 हजार रूपये पात्र किसानों के खाते में दिए जाते हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की और से इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। Dainik Haryana News :PM Kisan Samman Nidhi Yojana (नई दिल्ली) : जैसा की आप जानते हैं 27 फरवरी को 13वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में आ चुका है। अब किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैैं। हाल ही में ताजा अपडेट के आंकडें सामने आ रहे हैं कि जल्द ही किसानों के खाते में 14वीं किस्त का आने वाला है। पीएम किसान निधि योजना(PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रूपये सरकार की और से भेजे जाते हैं यानी हर चार महीने बाद 2 हजार रूपये पात्र किसानों के खाते में दिए जाते हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की और से इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। READ ALSO : WTC Final Update: WTC के फाइनल का दुसरा दिन भी रहा आस्ट्रेलिया के नाम लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि जून यानी इस महीने के आखिरी में किसानों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा आ सकता है। इससे पहले आपको दो कामों को निपटाना जरूरी है पहला, भू सत्यापन और ई केवाईसी(e KYC) । इन दोनों कामों को अगर आपने पूरा नहीं किया है तो आपको 14वीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।

आइए जानें कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम?

अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in  पर जाना होगा। उसके बाद होमपेज पर जाकर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें। उसके बाद बेनिफिशियरी स्टेटस पर जाना होगा। इसके बाद आपको ड्रॉप डाउन मेनू से राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव को चुनना होगा। इसके बाद अपने पैसे देखने के लिए रिपोर्ट प्राप्त पर क्लिक करना होगा। READ MORE : Haryana News : जानिए, हरियाणा के दो जिलों में धारा 144 को क्यों किया लागू?

ऐसे करें योजना के लिए आवेदन?

सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट  pmkisan.gov.in पर जाना होगा। फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें। उसके बाद नया किसान पंजीकरण को चुने और अपना आधार नंबर डाल दें। इसके बाद सभी डिटेल्स को सबमिट कर दें। इसके बाद ई केवाईसी(e KYC) करवाने के लिए ई के वाईसी के विकल्प को चुनना होगा। वहीं आपको एक नया पेज मिलेगा जहां पर आपको आधार नंबर को डालना होगा। इसके बाद आपको सभी कागजात जमा होने के बाद आपको अपने पैसे का भी पता चल जाएगा और आपकी ई केवाईसी भी हो जाएगी।