Dainik Haryana News

PM Modi : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रक्षा, किसानी, शिक्षा जैसे हर क्षेत्र में की तरक्की

 
PM Modi : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रक्षा, किसानी, शिक्षा जैसे हर क्षेत्र में की तरक्की
Big Breaking : शिक्षा मंत्री कंवरपाल( Education Minister Kanwarpal) ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के यमुनानगर पहुंचने पर उनका धन्यवाद किया। रैली के दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरकार बनाई तो उन्होंने चुनाव से पहले हिसाब देने की बात कही थी। इसी 9 वर्ष के हिसाब देने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आए हैं। Dainik Haryana News :#Haryana Government (नई दिल्ली) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह( Education Minister Kanwarpal) का हरियाणा की धरती पर पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री(PM Modi) के नेतृत्व में हरियाणा ने रक्षा, शिक्षा, किसानी जैसे हर क्षेत्र में तरक्की की है। प्रधानमंत्री ने सारे विश्व में भारत का नाम ऊंचा उठाया है। हालात ये हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति उनसे आटोग्राफ मांगते हैं तो आस्ट्रेलिया के पीएम उन्हें बॉस कहते हैं। एक प्रधानमंत्री ने तो उनके पैर तक छुए हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जबकि कुछ लोग विदेशो में जाकर छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। धारा-370 को दोबारा लगाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आम लोगों को आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी अनेकों योजनाओं से लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले चुनावों में पहले से ज्यादा वोट, ज्यादा सांसदों और ज्यादा मजबूती से सरकार बनाएगी। READ ALSO :Crime : पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नशे की तस्करी व कारोबार करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

9 वर्ष में हुए अनेकों विकास कार्य: 

शिक्षा मंत्री कंवरपाल( Education Minister Kanwarpal) ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के यमुनानगर पहुंचने पर उनका धन्यवाद किया। रैली के दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री(PM Modi) ने सरकार बनाई तो उन्होंने चुनाव से पहले हिसाब देने की बात कही थी। इसी 9 वर्ष के हिसाब देने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आए हैं। उन्होंने कहा कि 9 वर्ष के कार्यकाल में अनेकों विकास कार्य हुए हैं। इसमें कैंसर अस्पताल हो, एनएच-34, वार मेमोरियल, मेडिकल कॉलेज, मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल, आईटीआई जैसे 33 विकास कार्य हुए हैं। READ MORE :Environment : शहर के विस्तार में धूमिल हो रहा पर्यावरण ,आने वाली पीढ़ी का जीना हो सकता है दूभर उन्होंने कहा कि हमने 9 वर्ष में 33 से ज्यादा बड़े विकास कार्य किए हैं, कांग्रेस अपने राज में हुए 3 विकास कार्य भी गिनवा दे तो बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को साढ़े 9 हजार करोड़ का मुआवजा दिया। इसके साथ-साथ एकमुश्त 1100 करोड़ माफ किए। उन्होंने कहा कि आज सरकार किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज दे रही है। 24 घंटे बिजली दी जा रही है। मंत्री राजनाथ सिंह( Minister Rajnath Singh) ने कहा कि कांग्रेस हर बात पर विरोध कर रही है, जीएसटी पर विरोध, रफाल खरीद पर विरोध, वैक्सीन पर विरोध, यहां तक की सर्जिकल स्ट्राइक पर भी प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश व प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।