Dainik Haryana News

PM Modi :  प्रधानमंत्री का वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य

 
PM Modi :  प्रधानमंत्री का वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य
Latest News :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाया जा सके। इसी सोच के अनूरूप केंद्र सरकार ने लगभग साढ़े 9 साल में परिवहन, संचार, ऊर्जा, जल संसाधन व औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर किया है।  यह बात महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने आज नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जन संवाद कार्यक्रम में जन समूह को संबोधित करते हुए कही। Dainik Haryana News,Viral News(नई दिल्ली):  सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने आज हसनपुर, रामबास, धानोता, मारोली, नापला, पवेरा  व नारेहड़ी में जन संवाद कार्यक्रम कर लोगों की समस्याएं सुनी व सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अब आबादी के आधार पर प्रति व्यक्ति वार्षिक 2000 रुपए के हिसाब से पंचायत के विकास के लिए बजट दिया जाता है। पंचायत अब ग्राम दर्शन पोर्टल पर शिकायत डालें व प्रस्ताव में एक ही काम का प्रस्ताव डालें। READ ALSO :Sachin Tendulkar Viral Tweet:भारत की जीत के बाद सचिन ने कहा कुछ ऐसा, तेजी से वायरल हो रहा टविट उन्होंने बताया कि अब शमशान घाट को शिव धाम कर दिया गया है अब उन स्थानों पर पानी व बिजली की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के तहत गांव की फिरनी, शिव धाम, लाइब्रेरी, जिम व जोहड़ आदि कार्यों का प्रस्ताव पास कर पोर्टल पर अपलोड करें ताकि बिना देरी के कार्य हो सके। सांसद ने कहा कि हरियाणा में पीने के पानी की समस्या नहीं रहने देंगे। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल में जल पहुंचाया जा रहा है। राज्य के हर गांव में 70 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दिया जाएगा। ग्राम दर्शन पोर्टल पर गांव के हित में मांग, सुझाव व शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया  सर्वप्रथम हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा। होम पेज पर गांव के हित में मांग, सुझाव, शिकायत देने के लिए विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा। इस पेज पर आपको अपना जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। इसके पश्चात आपको परिवार पहचान पत्र आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको नाम का चयन करना होगा। चयन के बाद अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके पश्चात आपको ओटीपी भेजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुआ ओटीपी आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा। READ MORE :Success Tips : IAS के इंटरव्यू में पूछे गए सवाल का जवाब जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान इसके पश्चात आपको मांग व सुझाव देने के लिए विकल्प का चयन करना होगा। विकास कार्य से संबंधित मांग के मामले में विशिष्ट विभाग, श्रेणी, विवरण आदि दर्ज करने के बाद सभी सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।सुझाव की स्थिति में आपको  विभाग, योजना एवं विवरण दर्ज करना होगा। इसके पश्चात आपको सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।