Dainik Haryana News

Afghanistan Asia Cup Controversy:  अफगानिस्तान के कोच ने कहा हमें नहीं बताया गया कि इस ओवर तक इतने रन बनाने से नहीं होंगे बाहर

 
Afghanistan Asia Cup Controversy:  अफगानिस्तान के कोच ने कहा हमें नहीं बताया गया कि इस ओवर तक इतने रन बनाने से नहीं होंगे बाहर
Asia Cup 2023: 5 सितंबर को को खेला गया था श्रीलंका और अफगानिस्तान का मैच। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में करो यां मरो की स्थिति थी। बांग्लादेश पहला मैच हारकर भी नेट रन रेट के हिसाब से क्वालीफाय कर चुका था। लेकिन तलवार लटकी थी श्रीलंका और अफगानिस्तान पर। दुर्भाग्य से अफगानिस्तान एशिया कप 2023 से बाहर हो गया। जिसके बाद कई खबरें निकलकर सामने आई हैं। Dainik Haryana News: Sri Lanka vs Afghanistan(चंडीगढ़): अफगानिस्तान के खिलाड़ियों और कोच का कहना है कि हमें ये कभी नहीं बताया गया कि हम 37.1 ओवर के बाद भी क्वालीफाय कर सकते हैं। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप के मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका को 37.1 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करना था। लेकिन अफगानिस्तान 37.4 ओवर में 289 रनों पर आल आउट हो गई। इसके बाद अफगानिस्तान को एशिया कप से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। Read Also: Delhi News : दिल्ली की ऐसी इमारतें, जिन्हें देखने के लिए विदेशों से भी आते हैं लोग अफगानिस्तान के कोच का कहना है कि अगर हमें अच्छे से रन रेट की जानकारी होती तो मैच का रूख ही कुछ और होता। हमें सिर्फ इस बारे में बताया गया था कि ये मैच 37.1 ओवर में जीतना जरूरी है। लेकिन आगे का हाल कभी नहीं बताया गया। हमें ये नहीं बताया गया कि हम 38.1 ओवर तक मैच जीते तो नेट रन रेट में श्रीलंका से आगे होंगें। अफगानिस्तान को  37 ओवर में 289 रन बनाकर 8 विकेट गंवा चुका था। एक और राशिद खान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद अफगानिस्तान को एशिया कप में क्वालीफाय करने के लिए 37.2 ओवर में 293 रन, 37.3 ओवर में 294 रन, 37.5 ओवर में 295 रन, 38 ओवर में 296 रन और 38.1 ओवर में 297 रन बनाने तक अफगानिस्तान एशिया कप में क्वालीफाय कर सकता था। Read Also: Haryana News: हरियाणा कौशल रोज़गार के तहत काम करने वालों को खटर सरकार का तोहफा, सैलरी में की जबरदस्त बढ़ोतरी आप सोच रहे होंगे की लक्ष्य तो 292 रनों का था फिर 297 रनों तक कैसे क्वालीफाय कर सकता था अफगानिस्तान तो चलिए आपकी इस शंका को भी खत्म कर देते हैं। अफगानिस्तान जब 37.1 ओवर में लक्ष्य नहीं पा सका था तो वो 37.2 में 289 के बाद 4 रन लगाकर जीत सकता था। 291 तक पहुचने के बाद 38.1 ओवर में 6 रन लगाकर जीत सकता था। 289 के बाद 37.5 ओवर तक 6 रन लगाकर जीत सकता था। 290 रन बनाने के बाद 4 रन और 6 रन लगाकर जीत सकता था। Read Also:  Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 पर मंडराया खतरा, बीच में ही भिड़े PCB और BCCI! इन सब परिस्थितियों में यदि अफगानिस्तान जीत लेता तो नेट रन रेट में श्रीलंका से बेहतर होता और एशिया कप में क्वालीफाय कर जाता। लेकिन अब इसी बात पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अफगानिस्तान को इन आंकड़ों के बारे में क्यों नहीं पता था।