Dainik Haryana News

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 पर मंडराया खतरा, बीच में ही भिड़े PCB और BCCI!

 
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 पर मंडराया खतरा, बीच में ही भिड़े PCB और BCCI!
BCCI Action On Asia Cup 2023: इस बार के एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, एशिया कप 2023 को लेकर काफी समय से ही बहस चल रही है। भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से साफ मना करने के बाद से ही यह मुद्दा चला आ रहा है। एक बार फिर से एशिया कप 2023 के बीच में ही BCCI और PCB आपस में भिड़ते नजर आए हैं, जिसके बाद एशिया कप पर भी खतरा मंडराने लगा है। क्या है पुरा मामला जानने के लिए बनें रहें हमारे साथ अंत तक। Dainik Haryana News: BCCI vs PCB(चंडीगढ़): यह पहले से ही तय था कि एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है। लेकिन BCCI ने पहले अपना फैसला सुनाया था कि टीम इंडिया पाकिस्तान एशिया कप खेलने नहीं जाएगी। हमारी सरकार इस बात की इजाजत हमें नहीं देती। इसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, PCB का कहना था कि यदि भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी तो वह भी भारत में होने वाले विश्व कप 2023 में हिस्सा नहीं लेगी। लेकिन काफी बाद विवाद के बाद दोनों ही क्रिकेट बोर्ड के बीच सहमति हुई कि भारत अपने एशिया कप 2023 के सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। Read Also: Train Speed In Night : क्या सच में रात के समय ट्रेन की स्पीड अपने आप हो जाती है ज्यादा? एक बार फिर से विवाद की बात सामने आई है। भारत ने अभी तक 2 ही मुकाबले खेले हैं और दोनों ही बारिश की भेंट चढ़े हैं। श्रीलंका में आए दिन हो रही बारिश की वजह से टीम इंडिया को प्रैक्टिस तक करने का मौका नहीं मिल रहा। इसके बाद एक और समस्या खड़ी हो चुकी है। कोलंबो में अधिक बारिश और बाढ़ की स्थिति बताई जा रही है।

Acc और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लिया अहम फैसला

कोलंबो में 9 मैच खेले जाने पर सहमति हुई थी, लेकिन बारिश की वजह से भारत तो 2 मैचों में से एक भी अच्छे से नहीं खेल पाया। कोलंबो में हर रोज हो रही बारिश और बाढ़ की आशंका से बड़ा फैसला लिया गया है। कोलंबो में खेले जाने वाले मैच हंबनटोटा में सिफ्ट कर दिए गए हैं। Read Also: Real Name Of Samosa : क्या है समोसे का असली नाम, जानकर चौंक जाएंगे आप हंबनटोटा में बारिश के आसार बहुत कम हैं। PCB ने इस फैसले की सराहना करते हुए एशिया कप के लिए बेहतर बताया। तो वहीं एक और खबर निकलकर सामने आ रही है कि इस फैसले से BCCI और कुछ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सदस्य इस इसे सुरक्षा के साथ-साथ लेजिस्टिक भी सही नहीं बता रहे। अभी इस बात की सही से पुष्टि नहीं हो पाई है।