Dainik Haryana News

Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल गांधी शुरू करने जा रहे भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत, इस राज्य से करेंगे शुरुआत

 
Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल गांधी शुरू करने जा रहे भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत, इस राज्य से करेंगे शुरुआत
India Congress: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। जिसमें वो पैदल चलकर कई राज्यों में पहुंचे। शुरूआत से जहां यात्रा का लक्ष्य रखा गया था वहां जाकर राहुल गांधी ने यात्रा का समापन किया। ताजा मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी को गुजरात कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत करने के लिए आमंत्रित किया है। Dainik Haryana News:Congress Bharat Jodo Yatra 2.0(ब्यूरो): कांग्रेस और राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा सफल रही थी। जिसको देखते हुए दूसरे चरण की शुरुआत करने का फैसला लिया गया है। भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण 7 सितंबर को शुरू किया गया और 12 राज्यों तथा 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होती हुई कश्मीर में खत्म की गई। Read Also: Seema Haider Movie: सीमा हैदर की फिल्म कराची टू नोएडा में सीमा हैदर की भूमिका निभाने जा रही स फरहीन फलक, कौन है ये माडल 130 दिन तक इस यात्रा में 3 हजार किलोमीटर तक चले। कांग्रेस के लिए भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण सफल साबित हुआ और इसके परिणाम अच्छे देखने को मिले। जिसके बाद कांग्रेस एक बार फिर से भारत जोड़ यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करने की तैयारी में लगी है। दूसरे चरण की शुरुआत गुजरात से की जाएगी। गुजरात कांग्रेस ने भारत जोड़ी के दूसरे चरण की शुरुआत करने के लिए राहुल गांधी को आमंत्रित कर उद्घाटन करने की बात कही है। Read Also: Ind vs WI 5th T20 2023: कप्तान हार्दिक पांड्या की गलती से फिर डूबी भारत की लुटिया! एक बार फिर से भारत जोड़ यात्रा को यादगार बनाने के लिए दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस यात्रा में गुजरात कांग्रेस आपको मुख्य भूमिका निभाती नजर आएगी।