Dainik Haryana News

Congress Government : कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण : भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

 
Congress Government : कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण : भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
Congress Government Update: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान के प्रति संकल्पित है। वहीं पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया जा रहा है। फसल बीमा का सही फायदा बीमा एजैंसियों को हो रहा है। Dainik Haryana News,Congress Government(ब्यूरो): कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का फसल बीमा सरकारी एजैंसियों, एल.आई.सी जैसी कंपनियों से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो किसानों को नुक्सान हुआ है उसमें बीमा कंपनियां 23 जुलाई के बाद हुए नुक्सान का अंकलन कर रही है। जबकि 23 जुलाई से पहले भी किसानों का भारी नुक्सान हो गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 8-9 सालों में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है, विकास कार्य ठप्प पड़े हुए है और हरियाणा नम्बर वन से अंतिम पायदान पर आ चुका है। READ ALSO : Noida News: चंडीगढ़पति ने ही किया पत्नी का बेरहमी से कतल, 3 दिन बाद लाश बरामद हमारी सरकार बनने पर हरियाणा को नम्बर-वन बनाया जाएगा और विकास के मामले में भी हरियाणा नम्बर वन होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 9 सालों में कई गुणा कर्ज बढ़ गया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। मुख्यमंत्री अफसरों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हुए है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम के चक्कर में आम आदमी पिस रहा है। पिछले 9 सालों से आम आदमी लाईन में लगा है कभी प्रोपर्टी आई.डी तो कभी फैमिली आई.डी तो कभी बी.पी.एल तो कभी आधार कार्ड नवीनीकरण। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि कांग्रेस का बूथ स्तर तक का संगठन जल्दी ही तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की गिरती लोकप्रियता के कारण भारतीय जनता पार्टी चुनावों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, परिवार बड़ा है तो मतभेद चलते रहते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में लगातार लोकप्रियता बढ़ रही है। प्रदेश का आम आदमी मुख्यमंत्री के रूप में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को चाहता है। उन्होंने गठबंधन के सवाल पर कहा कि चुनाव के समय हाईकमान तय करेगा। कांग्रेस चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। READ MORE Chanakya Niti :  चालाक और सीधी लड़की की इन आदतों से करें पहचान, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति: उन्होंने जलमिलन कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार जब एक तरफ लोगों के सवालों से भाग रही है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लोगों के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री भीमसेन मैहता, जिला संयोजक स. त्रिलोचन सिंह, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, अशोक खुराना, हरिराम साबा, प्रो. राजेश वैद्य, पार्षद पप्पू लाठर, युवा नेता पंकज गाबा, मनिन्द्र सिंह शंटी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।