BJP Government : देश व प्रदेश में तीसरी बार फिर बनेगी BJP सरकार
Dainik Haryana News,Election 2024 Update(ब्यूरो) हरीश मदान: देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जो कार्य किए है । उसकी बदौलत लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी । भारतीय जनता पार्टी(BJP) लोकसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। उपरोक्त विचार पूर्व सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क के पुत्र भाजपा नेता हरप्रीत सिंह विर्क ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव पाढ़ा में शीशपाल ढूल के आवास पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहे।
READ ALSO :BJP Joining Jila Ram Sharma : जिलेराम शर्मा की भाजपा जॉइनिंग की खबर से प्रतिद्वंदियों की नींद हराम
उन्होंने दावा कि कार्यो और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत पहले केंद्र और फिर हरियाणा में भाजपा सरकार बनेगी(BJP government will be In Haryana)। विर्क ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। मोदी- मनोहर सरकार(Modi-Manohar government) ने अपनी जनकल्याणकारी नीतियों से देश और प्रदेश की तस्वीर बदली है। केन्द्र और प्रदेश की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं है ,वे गरीबों के घर द्वार तक पंहुच रही है।
READ MORE :नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार फिर बनेगी BJP की सरकार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल(Chief Minister Manohar Lal) ने हरियाणा एक , हरियाणवीं एक के तहत पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास किया है। भाजपा नेता एवं हरको बैंक के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह विर्क ने कहा कि भाजपा ने जो कहा उसे पूरा किया। हरियाणा में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि दीपक पाढ़ा , शीशपाल ढूल , वेदप्रकाश, राजपाल ढूल , संजय मैम्बर ,नन्हा ढूल ,अनूज रमण ,जगरुप विर्क सहित अन्य मौजूद रहे।