Dainik Haryana News

Lok Sabha Election 2024 : साल 2024 के लोकसभा चुनाव में इतने करोड़ लोग डालेंगे वोट, चेक करें महिला, पुरूष व युवाओं की संख्या

Lok Sabha Election 2024 Date : जैसा कि आप जानते हैं इसी साल लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जनता और सरकार अपनी-अपनी तैयारी में हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कितने करोड़ लोग  लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने जा रहे हैं। जानने के लिए बने रहें हमारे साथ।
 
Lok Sabha Election 2024 : साल 2024 के लोकसभा चुनाव में इतने करोड़ लोग डालेंगे वोट, चेक करें महिला, पुरूष व युवाओं की संख्या

Dainik Haryana News,Lok Sabha Election 2024 Latest Date(नई दिल्ली): साल 2019 के लोकसभा चुनाव से अब तक वोट डालने वालों की संख्या में 8.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज हम आपको राज्य के अनुसान वोटों की संख्या और टोटल वोट डालने वाले लोगों की संख्या के बारे में बताने जा रहे हैं। मतदाताओं के लिंग अनुपात में प्रति एक हजार पुरूष मतदाताओं पर महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

साल 2019 में 928 से बढ़कर 948 हो गया है। पिछले पांच वर्षों में 3.2 करोड़ पुरुषों की तुलना में 4 करोड़ से अधिक महिला मतदाता जुड़ी हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में 43.1 करोड़ के बाद से, इस वर्ष महिला मतदाताओं में 9.3% की वृद्धि हुई है। पुरूष मतदाताओं में 46.4 करोड़ से 6.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, केरल व आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है।

READ ALSO :Pakistan Election Result : जानिए पाकिस्तान में सरकार बनाने की रेस में कौन दौड़ रहा सबसे आगे?

आंकड़ों को देखा जाए तो 18-19 साल के दो करोड़ वोटर सामने आए हैं। वोटर लिस्ट में पहली बार इस वर्ग से 1.85 करोड़ मतदाताओं को जोड़ा गया है। 18-19 वर्ष की आयु के मतदाताओं और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं में उल्लेखनीय वृद्धि का श्रेय मुख्य आयुक्त राजीव कुमार द्वारा न केवल मतदाता सूची की शुद्धता और स्वास्थ्य में सुधार के लिए किए गए प्रयासों को दिया। साल 2019 में इस वर्ग के वोटर 22.7 प्रतिशत थे। 17 साल से ज्यादा उम्र के युवाओं से नामांकन के लिए 10.6 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं 2024 की अंतिम सूची के अनुसार, 20-29 आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 19.7 करोड़ से अधिक है।

1 जनवरी, 2024 तक थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 48,044 है। यह 2019 में 39,683 से अधिक है, जबकि पीडब्ल्यूडी (विकलांग व्यक्ति) मतदाता 45.6 लाख से 88.4 लाख हो गए हैं। यह संख्या लगभग दोगुनी बढ़ी है। नवीनतम सूची में 1.86 करोड़ वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। इनमें 2.38 लाख 100 साल या इससे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं। कड़ी जांच और घर-घर वेरिफिकेशन के साथ नामावलियों को साफ करने के प्रयासों से 1.65 करोड़ मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लिकेट मतदाताओं का नाम हटा दिया गया है।


चेक करें आंकडे :

READ MORE :Pakistan Election Result 2024 : पाकिस्तान में चुनाव के नतीजे हुए घोषित, चेक करें लाइव अपडेट

इस साल लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Elections In India) में वोट डालने वालों की संख्या 96.8 करोड़ है जो साल 2019 में 89.6 करोड़ थी। इसमें 49.7 करोड़ पुरूष, 47.1 करोड़ महिलाएं व 21.6 करोड़ युवा होंगे जो वोट डालने वाले हैं।