Dainik Haryana News

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई मोदी सरकार!

 
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई मोदी सरकार!
Update : इस मौके पर जिला कांग्रेस संयोजक त्रिलोचन सिंह व युवा प्रधान मनिंद्र शंटी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का देशभर की जनता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, लेकिन मोदी सरकार बौखला गई। राहुल गांधी ने मोदी और अडाणी का कच्चा चिट्ठा देश की जनता के सामने खोल दिया। पीएम मोदी और पूरी सरकार यह बर्दाश्त नहीं कर सकी।   Dainik Haryana News : Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेता राहुल गांधी मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता रोष में है। इसको लेकर बुधवार को सदर बाजार स्थित रविदास सभा प्रधान रोहित जोशी के निवास पर सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सदर बाजार के बड़ी संख्या में लोग सभा में शामिल हुए।   इस मौके पर जिला कांग्रेस संयोजक त्रिलोचन सिंह व युवा प्रधान मनिंद्र शंटी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का देशभर की जनता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, लेकिन मोदी सरकार बौखला गई। राहुल गांधी ने मोदी और अडाणी का कच्चा चिट्ठा देश की जनता के सामने खोल दिया। पीएम मोदी और पूरी सरकार यह बर्दाश्त नहीं कर सकी।   READ ALSO : Haryana News: जगाधरी स्थित कार्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर नें सुनी लोगों की समस्याएं   राहुल गांधी पर मानहानि का केस दर्ज करवाया। कोर्ट ने दो साल की सजा सुना दी। इसके बाद साजिश के तहत ही राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तानाशाह बनकर काम कर रही है। इस सरकार से लड़ाई के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। जनसमर्थन से मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल किया जाएगा। सभा में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर राहुल गांधी और कांग्रेस का साथ देने का वादा किया। READ MORE : ITR Filing : 31 मार्च तक टैक्स फाइल करने वालों को सरकार दे रही 40 प्रतिशत की छूट! इस अवसर पर प्रधान रोहित जोशी, ठाकुर दास (पूर्व पार्षद), प्रभु दयाल, दलजीत चीमा, दया प्रकाश, फकीर चंद, हरद्वारी लाल(पूर्व पार्षद), भारत भूषण, दलीप कुमार, सज्जन दहिया, प्रेम मलवानिया, अनिल पासी, सागर शाह, टिंकू वर्मा, मुकुल वर्मा, हुकम चंद, कालीचरण, प्रकाशवीर व राजपाल तंवर आदि मौजूद रहे।   DISCLAIMER: Dainik Haryana News: इस बात की पुष्टि नहीं करता।