Dainik Haryana News

Property Rules : भारत में एक व्यक्ति कितनी जमीन खरीद सकता है, जान लें नियम

 
Property Rules : भारत में एक व्यक्ति कितनी जमीन खरीद सकता है, जान लें नियम

Property Purchase Limit : अगर आप कोई जमीन खरीदने के बारे में प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले आपको जमीन खरीदने के नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कितनी जमीन आप खरीद सकते हैं।

Dainik Haryana News,Property Rules(नई दिल्ली): हर कोई चाहता है कि उसके पास भविष्य के लिए कुछ जमा पुंजी होनी चाहिए, जिससे वो अपने आने वाले समय की परेशानियों को कम कर सके। भारतीय लोग ज्यादा त्वज्जो जमीन को खरीदने के लिए देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज कितनी जमीन को खरीद सकते हैं।

सके अलावा लोग सोना भी खरीदते हैं जिसे खरीदने की लिमिट होती है। जमीन जायदाद से जुड़े नियम है जिनके तहत ही आपको जमीन लेनी होती है और हां, ये नियम पूरे देश में एक जैसा नहीं है। गैर कृषि योग्य भूमि के बारे में ऐसा कोई नियम नहीं बना है, हरियाण में आप कितनी भी गैर खेती योग्य जमीन को खरीद सकते हैं। चलिए अन्य राज्यों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

READ ALSO :Bio Brick : मकान बनाने का सपना होगा पूरा, आधी कीमत पर मिल रही ईंट

हर जगह है अलग नियम :

भारत में जमींदारी प्रथा को खत्म करने के बाद बहुत से ऐसे बदलाव आए हैं, जिसमें से कुछ बदलाव राज्य और कुछ केंद्र में हुए हैं। इसलिए राज्य की जमीन को राज्य के नियमों के हिसाब से ही हम खरीद सकते हैं।

इन राज्यों में खरीदें इतनी जमीन :

केरल भूमि संशोधन अधिनियम 1963(Kerala Land Amendment Act 1963) के तहत एक गैर विवाहित व्यक्ति केवल 7.5 एकड़ जमीन ही खरीद सकते हैं। पांच सदस्य वाला परिवार में 15 एकड़ तक जमीन खरीद सकते हैं। महाराष्ट्र में खेती योग्य जमीन को केवल वही खरीद सकता है जो पहले खेती करता है। ज्यादा से ज्यादा वो 54 एकड़ जमीन खरीद सकते हैं। पश्चिम बंगाल में अधिकतम 24.5 एकड़ जमीन खरीदी जा सकती है।हिमाचल प्रदेश में 32 एकड़ जमीन खरीद जा सकती है।

READ MORE :PM Yojana : केंद्र सरकार देश की महिलाओं को दे रही 1.5 लाख रूपये, ऐसे करें योजना में आवेदन

कर्नाटक में भी 54 एकड़ जमीन खरीद सकते हैं। यूपी में आप ज्यादा से ज्यादा 12.5 एकड़ जमीन को खरीद सकते हैं। बिहार में खेती या गैर खेती योग्य जमीन 15 एकड़ जमीन को खरीद सकते हैं। गुजरात में कृषि योग्य जमीन को केवल उस पेशे में लगे लोग ही खरीद सकते हैं। एनआरआई या ओवरसीज सिटीजन(NRI or Overseas Citizen) भारत में खेती योग्य जमीन खरीद ही नहीं सकते हैं। फार्म हाउस या प्लाटेंशन प्रॉपर्टी भी नहीं खरीद सकते अगर विरासत में देना चाहे तो दे सकता है।