Dainik Haryana News

Rahul Gandhi : हरियाणा की महिलाओं ने राहुल की बहू तलाशने की ली जिम्मेदारी

 
Rahul Gandhi : हरियाणा की महिलाओं ने राहुल की बहू तलाशने की ली जिम्मेदारी
Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने शिमला जाने से पहले सोनीपत जिले के गांव का दौरा किया था उसमें राहुल गांधी ने किसानों के साथ खेत का काम भी किया और धान की रोपाई की खेत में ट्रैक्टर भी चलाया और महिलाओं को भी अपने घर आने के लिए आमंत्रित किया था मैं राहुल गांधी ने वादा किया कि वह सभी को दिल्ली की सैर करवाएगा और इसी लिए महिलाओं का ग्रुप सोनिया गांधी के घर पहुंचा। Dainik Haryana News,Rahul Gandhi (ब्यूरो): हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव में राहुल गांधी ने दौरा किया और महिलाओं को अपने घर आमंत्रित किया सोनिया गांधी ने इन महिलाओं के लिए खाना बनाया इस मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी( Priyanka Gandhi) भी मौजूद थे। महिलाओं ने सोनिया गांधी से राहुल गांधी के बाद शादी के बारे में सवाल पूछे तो सोनिया गांधी ने कहा कि आप ही राहुल के लिए लड़की ढूंढें और जब राहुल गांधी से शादी के बारे में पूछा गया तो उसने भी है जवाब दिया कि शादी जल्द ही होगी। गांव की महिलाएं सोनिया गांधी के घर पर दूध और लस्सी लेकर पहुंची और महिलाओं ने सोनिया गांधी के बचपन की बातें पूछी कि वह किस प्रकार से अपना जीवन व्यतीत करते थे। READ ALSO :Success Story : खूबसूरती में बॉलीवुड की एक्ट्रेस को भी फेल करती है 23 साल की ये महिला IAS अफसर

राहुल गांधी ने किया था महिलाओं को आमंत्रित:

महिलाओं ने पूछा यह सवाल जिम्मी आपके लिए बचपन में क्या बनाती थी। प्रियंका गांधी ने जवाब दिया कि कश्मीरी ब्राह्मण सब्जी में प्याज और लहसुन नहीं खाते तो मम्मी हमारे लिए कसून बनाती थी को दही को गर्म करते उसी में सारा मसाला मिला लेते थे मम्मी को खीर भी बनानी आती है अभी बहुत दिनों से नहीं बनाई है। महिलाओं ने फिर कहा कि मैम आप तो तो प्यार की मूरत है आपको सैल्यूट जो आप हमारे साथ बैठे हैं।महिलाओं ने कहा कि मैम हमारा तो बुरा हाल है खेतों में बाढ़ आ गई है और कोई मुआवजा भी नहीं मिल रहा और जब वोट देने आते हैं तो कहते हैं मैडम जी देखिए एक सिलेंडर के भाव भी बढ़ा दिए गए हैं बिजली बिल भी पड़ गया है और बिजली बिल नहीं बनेंगे तो मीटर में काट देंगे। READ MORE :Success Story: 1 रूपये से 800 करोड़ तक का सफर ऐसे तय किया इस बिजनेसमेन ने, जानें सफलता की कहानी

राहुल गांधी ने भी महिलाओं से सवाल किए:

राहुल गांधी ने महिलाओं से पूछा कि सिलेंडर कितने दिन चलता है।महिलाओं ने राहुल गांधी को जवाब दिया कि जब चूल्हे पर साथ-साथ खाना बनाते हैं तो सिलेंडर दो-तीन महीने तक चलता है और लगातार गैस पर काम करते हैं तो एक महीना मुश्किल से ही चल पाता है तो आप सिलेंडर के रेट कम करें। राहुल गांधी ने महिलाओं से वादा किया कि वे उनकी मांगों को पूरा करेंगे और उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ पैदल यात्रा करेंगे तो आपको कोई दिक्कत तो नहीं होगी महिलाओं ने कहा हम भी आपके साथ हैं। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ डांस किया और वीडियो बनवाई सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी नई दिल्ली घुमाने का भी वादा किया