Dainik Haryana News

Railway Station Manage By Woman : ये हैं देश के 5 रेलवे स्टेशन, जहां पुरूष नहीं महिलाएं संभालती हैं सारी जिम्मेदारियां

 
Railway Station Manage By Woman : ये हैं देश के 5 रेलवे स्टेशन, जहां पुरूष नहीं महिलाएं संभालती हैं सारी जिम्मेदारियां
Indian Railway : जैसा की आप जानते हैं देश में हजारों रेलवे स्टेशन हैं। जहां से करोड़ों लोग गुजरते हैं। सभी रेलवे स्टेशनों पर पुरूष की कामकाज को संभालते हैं। लेकिन आज हम देश के ऐसे पांच रेलवे स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर सारी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में हैं। आइए जानते हैं इन रेलवे स्टेशनों के बारे में। Dainik Haryana News,Woman Railway Station(नई दिल्ली): देश और विदेश में महिलाओं को किसी से कम नहीं माना जाता है। हर एक फिल्ड में महिला पुरूषों से आगे देखी जाती हैं। तो चलिए हम आपको आज ऐसे पांच रेलवे स्टेशनों के बारे में बताने जा जहां पर पूरा काम महिलाएं संभालते हैं।

चंद्रगिरि रेलवे स्टेशन(Chandragiri Railway Station) :

चंद्रगिरि रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश में है जहां पर रेलवे स्टेशन पर सारा काम महिलाएं संभालती हैं। यहां पर महिलाएं टिकट बुकिंग, चेकिंग और साफ सफाई का सारा काम करती हैं। पूरे रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जिम्मा महिलाओं पर ही है। READ ALSO :Jokes: हंसते रहो गाते रहो, मुसकुराते रहिये

माटुंगा रेलवे स्टेशन(Matunga Railway Station) :

माटुंगा रेलवे स्टेशन मुंबई में है जो मध्य रेलवे के तहत आता है। इस रेलवे स्टेशन पर महिलाएं इतने अच्छे काम करती हैं कि इसका नाम लिम्का बुक ऑफ में भी दर्ज किया जा चुका है।

गांधी नगर रेलवे स्टेशन(Gandhi Nagar Railway Station) :

गांधी नगर रेलवे स्टेशन जयपुर में है। यह देश का पहला रेलवे स्टेशन था जहां पर महिलाएं सारा काम संभालती थी। यहां से हमें प्रेरणा मिलती है कि आज के समय में कोई महिला किसी पुरूष से कम नहीं है।

मणिनगर रेलवे स्टेशन(Maninagar Railway Station) :

आपकी जानकारी के लिए बता दें मणिनगर रेलवे स्टेशन अहमदाबाद में है जो देश का चौथे नंबर का रेलवे स्टेशन है। रेलवे सिक्योरिटी फोर्स वहां पर 10 जवान तैनात हैं और इसके अलावा यहां पर 23 र्क्लक और 26 कर्मचारी तैनात हैं जो पूरे कामकाज को संभालती हैं। READ MORE :Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह से ही रहेगा मौसम में बदलाव, गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश

अजनी रेलवे स्टेशन(Ajni Railway Station) :

इस रेलवे स्टेशन पर हर रोज 6 हजार यात्री यात्रा करते हैं जो देश का दूसरा रेलवे स्टेशन है। यहां पर भी सभी काम को महिलाएं संभालती हैं।