Dainik Haryana News

Rajnath Singh : चुनावी महाभारत में बिगुल फूंकने के लिए 29 को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे जगाधरी

 
Rajnath Singh : चुनावी महाभारत में बिगुल फूंकने के लिए 29 को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे जगाधरी
Big Breaking : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल( cabinet minister kanwar pal) ने बताया कि 29 जून को अंबाला लोकसभा क्षेत्र के तहत जगाधरी की अनाज मंडी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनता से रूबरू होंगे। कवर पाल ने दावा किया कि सिरसा में सफल रही अमित शाह की रैली की भांति 29 जून की रैली भी ऐतिहासिक होगी।
Dainik Haryana News :#Rajnath Singh (नई दिल्ली) : भाजपा ने अगले साल होने वाले चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की हरियाणा में जगह-जगह रैलियां तय हुई है। यमुनानगर में 29 जून को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे और बड़ी रैली करेंगे।
इसको लेकर शिक्षा मंत्री कवरपाल गुर्जर( Education Minister Kavarpal Gurjar) ने कहा 29 जून को जगाधरी अनाज मंडी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ(Rajnath Singh) 29 जून को जगाधरी में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। वहीं उन्होंने कहा कि तीसरी बार भी देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। विपक्ष के सवालों पर भी कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष को चैलेंज करते हुए कहा कि सिरसा जैसी रैली का 50 प्रतिशत ही करके दिखा दे।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने बताया कि 29 जून को अंबाला लोकसभा क्षेत्र के तहत जगाधरी की अनाज मंडी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनता से रूबरू होंगे। कवर पाल ने दावा किया कि सिरसा में सफल रही अमित शाह की रैली की भांति 29 जून की रैली भी ऐतिहासिक होगी। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर( Education Minister Kavarpal Gurjar) ने कहा कि जगाधरी अनाज मंडी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन हमें मिलेगा, वहीं इस रैली को लेकर बैठके की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश के सरकार द्वारा चलाई गई जनहित नीतियों को लेकर जनता का सरकार के ऊपर विश्वास है । जिस प्रकार का प्यार सिरसा रैली में मिला, वैसा ही जगाधरी में भी जनता का समर्थन और प्यार हमें मिलेगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर हर लोकसभा में भाजपा रैली करेगी और महा जनसंपर्क अभियान के तहत यह सभी कार्यक्रम किए जा रहे हैं।