Dainik Haryana News

2024 Rashifal : साल 2024 में इन 3 राशि वाले जातकों को करना पड़ सकता है शनि देव का सामना

 
2024 Rashifal : साल 2024 में इन 3 राशि वाले जातकों को करना पड़ सकता है शनि देव का सामना
Rashifal Today : जब भी ग्रह परिवर्तन राशियों में करते हैं तो 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। साल 2024 में कुछ राशि वाले जातक ऐसे होंगे जिन्हें शनि का सामना करना पड़ सकता है। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Shani Sade Sati 2024(New Delhi): शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। यह 2.5 साल बाद राशियों में परिवर्तन करने जा रहा है। साल 2024 में शनि की चाल बदलने जा रही है जिसके बाद कुछ राशियों की किस्मत में भी बदलाव आ जाएगा। साल 2024 में शनि 30 जून से वक्री और 15 नंवबर तक उल्टी चाल वो चलने वाले हैं। 5 महीनों तक शनि की उल्टी चाल उन राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होने वाली है जिन पर शनि की साढेशाती और ढैय्या का सामना करना पड़ेगा। READ ALSO :IPl History High Cost Players: IPL में अब तक सबसे महंगे खरीदे जाने वाली खिलाड़ी, एक युवा भी शामिल कुंभ राशि पर तो शनि की साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे कष्टकारी चरण रहेगा और साल 2024 में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क व वृश्चिक राशि वाले जातकों पर ढैय्या चल रहा है, ढैय्या 2.5 साल तक रहती है और साल 2024 में जब शनि वक्री अवस्था में रहेंगे, तब इन जातकों को ज्यादा कष्ट उठाना पड़ेगा। इन राशि वाले जातकों को सेहत से संबंधित परेशानी हो सकती है और आपके परिवार की सेहत भी बिगड़ सकती है। इसलिए आपको अपनी और अपने परिवार की सेहत को ध्यान में रखना चाहिए। किस्मत का साथ नहीं मिलने वाला है इसलिए अच्छी तरह से अपने कामों को ध्यान रखना है। आपके पैरों, घुटने और जोड़ों संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको धन संबंधी परेशानी हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। READ MORE :Assembly Elections 2023 Results: एक बार फिर चला मोदी का जादू और 3 राज्यों में गेम प्लटा

कुंभ राशि साढ़ेसाती :

कुंभ राशि वाले जातकों को परेशानी हो सकती है और कुंभ समेत दो और राशि हैं जो शनि की उल्टी चाल की वजह से परेशानी कर सकता है। दूसरा चरण चल रहा है और कुंभ राशि वाले जातकों को ज्यादा कष्ट हो सकता है। 2024 में शनि के वक्री रहने के दौरान कुंभ राशि वाले जातकों को विशेष सतर्कता करने की जरूत है। इन लोगों को भी सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है इसलिए ध्यान से रहना होगा। आपके बिजनेस में कमी आ सकती है और असफलता भी हासिल हो सकती है।