Dainik Haryana News

Chanakya Niti : अगर युवा जीवन में कामयाब होना चाहते है तो इन आदतों को सुधार लें

 
Chanakya Niti : अगर युवा जीवन में कामयाब होना चाहते है तो इन आदतों को सुधार लें
Chanakya Advice : आचार्य चाणक्य महान होने के साथ-साथ एक अच्छे शिक्षक है। चाणक्य ने अपनी नीति में युवाओं के लिए कुछ सलाह दी है जिन्हें अपनाकर युवा अपने जीवन में सफल हो सकता है। चाणक्य ने कहा है कि युवाओं को अपनी कुछ आदतों को सुधार लेना चाहिए,वरना उन्हें जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है उन आदतों के बारे में Dainik Haryana News,Chanakya Tips(New Delhi ) : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में युवाओं से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में बताया है, अगर युवा इन्हें अपने जीवन में अपना लेता है तो वह अपने जीवन में सफल हो सकता है। Read Also : Prabhu Ram Sister story : भगवान राम की थी एक बहन, जानें रामायण में क्यों नहीं मिलता उनका उल्लेख आचार्य चाणक्य की इन नीतियों को अपनाकर व्यक्ति हर परेशानी को आसानी से पार कर सकता है। चाणक्य के अनुसार युवाओं में कुछ ऐसी आदतें होती है जो उन्हें बर्बाद कर सकती है। आइए जानते है कौन सी है वें आदतें जो युवाओं को आज ही छोड़ देनी चाहिए

क्रोध

व्यक्ति को गुस्सा कभी नहीं करना चाहिए। गुस्सा व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। गुस्से में व्यक्ति अपने सोचने समझने की शक्ति को खो देता है। गुस्से में इंसान खुद को भी हानि पहुंचा सकता है और दूसरों को भी, इसलिए गुस्से पर हमेशा काबू पा लेना चाहिए।

आलस

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी आलस नहीं करना चाहिए। आलसी व्यक्ति कभी भी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाता है। आलसी व्यक्ति जीवन में आने वाले कई अवसरों को गवा देता है। जिसका उसे बाद में पछतावा होता है। Read More : Sapna Chaudhary New Dance : सपना चौधरी ने स्टेज पर जबदस्त डांस, देख लोगों के उड़े होश

बुरे लोगों का साथ

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में संगत का बहुत असर पड़ता है। इसलिए बुरे लोगों की संगत कभी नहीं करनी चाहिए। हमेशा अच्छे लोगों की संगत करनी चाहिए। अच्छे लोगों की संगती आपको एक सफल इंसान बना सकती है,वहीं बुरे लोगों की संगती आपके जीवन को बर्बाद कर सकती है।

नशे की आदत

चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते है कि व्यक्ति को नशा कभी नहीं करना चाहिए। नशा चाहे किसी भी चीज का हो व्यक्ति को बर्बाद कर देता है। यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। ये आपको मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बना देता है। इसलिए किसी भी प्रकार के नशे से हमेशा बचना चाहिए।