Dainik Haryana News

Chanakya Niti  :  महिलाओं का ये गुण उन्हें बनाता है सबसे अलग
 

Relationship Tips :  आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में महिलाओं के कुछ गुणों के बारे में बताया है। चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए स्त्री का विश्लेषण किया है। इस श्लोक से स्त्री की सबसे बड़ी शाक्ति का पता चलता है। आइए जानते है इस श्लोक के बारे में
 
 
Chanakya Niti  :  महिलाओं का ये गुण उन्हें बनाता है सबसे अलग

Dainik Haryana News, Chanakya Advice (New Delhi) :  आचार्य चाणक्य महान होने के साथ-साथ एक अच्छे शिक्षक भी है। चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से स्त्री के गुण की चर्चा की है। इस श्लोक से स्त्री की सबसे बड़ी शक्ति क्या होती है इसका पता चलता है। इस श्लोक में चाणक्य ने महिलाओं के साथ-साथ ब्राह्मण, राजा की शक्ति का भी वर्णन किया गया है। 

Read Also :  Archay Chanakya Niti: पति की किस्मत को कुछ ही दिनों चमका देती है इन गुणों वाली महिलाएं

बाहुवीर्यबलं राज्ञो ब्राह्मणो ब्रह्मविद् बली।
रूप यौवन माधुर्यं स्त्रीणां बलमनुत्तमम्।।

इसका मतलब है यह है कि राजाओं का बल बाहुबल, ब्राह्मण का बल ज्ञान और विद्या और स्त्री का बल मधुर वाणी, रूप और यौवन है।

स्त्री की शक्ति (Power Of Woman)

चाणक्य ने स्त्री की शक्ति की विवेचना करते हुए कहा है कि मधुर वाणी स्त्री की सबसे बड़ी ताकत होती है। अपने मधुर वाणी से स्त्री किसी को भी कभी भी मंत्र-मुग्ध कर सकती है।

 स्त्री की शारीरिक सुंदरता

शारीरिक सौंदर्य स्त्री की दूसरी सबसे बड़ी ताकत होती है। चाणक्य का कहना है कि स्त्री की शारीरिक सुंदरता से ज्यादा महत्व उनकी वाणी की मधुरता होती है। क्योंकि जिस स्त्री की वाणी मधुर हो वह कम सुंदर होकर भी किसी को भी अपना प्रशंसक बना सकती है। इस शक्ति के दम पर स्त्री घर पर हो या बाहर कहीं पर भी प्रशंसा हासिल करती है।

ब्राह्मण की शक्ति


चाणक्य ने ब्राह्मण के लिए कहा है कि उनकी सबसे बड़ी शक्ति है उनका ज्ञान है. अपनी इसी शक्ति के आधार पर ब्राह्मण समाज में खास सम्मान हासिल कर पाता है. अपने ज्ञान से ब्राह्मण किसी भी व्यक्ति की शक्ति के द्विगुणित कर सकता है.

राजा (नेता) की शक्ति

चाणक्य नीति के अनुसार किसी राजा का सबसे ज्यादा समय तक सत्ता पर काबिज रहना उसके बाहुबल अथवा उसके शक्तिशाली सैन्य शक्ति पर निर्भर करता है, क्योंकि राजा अथवा नेता अगर कमजोर है तो वह शासन को कभी भी सही तरीके से नहीं चला सकता है.

Read Also :  Acharya Chanakya Niti: महिला के शरीर पर इन निशानों से पता चलता है उसका व्यवहार