Dainik Haryana News

December Festivals : दिसंबर महीने में आने वाले हैं ये त्योहार और व्रत?

 
December Festivals : दिसंबर महीने में आने वाले हैं ये त्योहार और व्रत?
December Fast List : आज से साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है। ऐसे में इस महीने में कुछ व्रत और त्योहार आते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Pradosh Vrat(चंडीगढ़): पंचांग के अनुसार दिसंबर का महीना मार्गशीर्ष माह रहेगा और इस महीने में बहुत से त्योहार और व्रत आने वाले हैं। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और आपको अपनी मनोकामना पूरी करने का मौका मिलता है। यही वो महीना था जब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस महीने में व्रत और विवाह पंचमी भी मनाई जाती है। READ ALSO :Gas Cylinder Price : साल की आखिरी महीने में आमजन को महंगाई का तगड़ा झटका, गैस-सिलेंडर की कीमतों में इजाफा ये होंगे त्योहार :  मासकि जन्माष्टमी और कालभैरव जयंती मनाई जाएगी जो पांच दिसंबर को मनाई जानी है। इस दिन भगवान शंकर के रौद्र रूप यानि की काल भैरव की पूजा की जाती है. इसी दिन मासिक जन्माष्टमी भी मनाई जाती है। उत्पन्ना एकादशी : उत्पन्ना एकादशी हर साल इसी महीने में मनाई जाती है, इस बार यह एकादशी 8 दिसंबर बुधवार के दिन मनाई जा रही है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत : 10 दिसंबर शुक्रवार को प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है, यह महीने का पहला व्रत है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। मासिक शिवरात्रि : मासिक शिवरात्रि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है, जो इस साल 11 दिसंबर को पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है और अपने मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए प्रार्थना की जाती है। मार्गशीर्ष अमावस्या : हर साल की तरह इस बार भी 12 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या मनाई जा रही है। इस दिन दान और पवित्र जल में स्रान किया जाता है। विनायक चतुर्थी और धनु संक्रांति : धनु संक्रांति के दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस बार 16 दिसंबर गुरूवार को धनु संक्रांति मनाई जा रही है। इसी दिन विनायक चतुर्थी भी मनाई जाती है और खरमास की शुरूआत भी इसी दिन होती है। READ MORE :Gold-Silver Price : सोने की कीमतों में कमी, चांदी ने पकड़ी रफ्तार विवाह पंचमी : दिसंबर 17, शुक्रवार को विवाह पंचमी मनाई जा रही है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की शादी हुई थी। इसलिए विवाह पंचमी की बहुत ज्यादा मान्यता होती है। स्कन्द षष्ठी : स्कन्द षष्ठी इस साल 18 दिसंबर शनिवार को मनाई जा रही है। इस दिन सुब्रहमन्य षष्ठी और चम्पा षष्ठी मनाई जाती है। मासिक दुर्गाष्टमी : इस साल सोमवार 20 दिसंबर के दिन मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाने वाली है. इस दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का महत्व है ये दुर्गाष्टमी हर महीने मनाई जाती है. गीता जयंती : मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती दोनों ही मार्गशीर्ष महीने में बुधवार को मनाई जा रही हैं। 22 दिसंबर को इस बार गीता जयंती मनाई जा रही है। पोराणिक कथाओं के अनुसार इसी महीने की एकादशी के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।