Dainik Haryana News

Ekadashi 2023 : इस एकादशी पर घर में लेकर आये ये चीज नहीं होगी पैसो की कमी

 
Ekadashi 2023 : इस एकादशी पर घर में लेकर आये ये चीज नहीं होगी पैसो की कमी
Ekadashi 2023 Date : जैसा की आप जानते हैं एकादशी आने वाली हैं। इस एकादशी पर आप कुछ उपाय कर सकते है। ये उपाय करने से आपके घर में पैसों की कमी कभी नहीं होगी। आइए जानते है उन उपाय के बारे में हमारी खबर के माध्यम से। Dainik Haryana News, Ekadashi Tips ( New Delhi ) : हिंदू धर्म के अनुसार हर महीने दो एकादशी होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती हैं। अगर आप इस एकादशी को कुछ उपाय करते हैं तो आपके घर में पैसों की कमी नहीें होगी। महीने में दो एकादशी आती हैं।पहली एकादशी कृष्ण पक्ष में आती हैं। दूसरी एकादशी शुक्ल पक्ष में आती हैं। महीने की दूसरी एकादशी जो शुक्ल पक्ष में आती हैं वह मोक्षदा एकादशी होती हैं। मोक्षदा एकादशी साल की आखिरी एकादशी होती हैं। यही कारण है कि इस एकादशी को खास माना जाता हैं। हिंदू धर्म के अनुसार मोक्षदा एकादशी के दिन कुछ वस्तुओं को घर लाना शुभ माना जाता हैं। इन वस्तुओं की पूजा आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। Read Also : Hindi Funny Jokes: हंसना जीवन का एक अहम हिस्सा है

मोक्षदा एकादशी कब की हैं

इस साल की आखिरी एकादशी मतलब मोक्षदा एकादशी दो दिन मनाई जा रही है। भक्त 22 और 23 दिसंबर दोनों ही दिन भगवान विष्णु की आराधना में व्रत रख सकते है हिंदू मान्यता के अनुसार मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था। इसी वजह से इस एकादशी को इतना महत्व दिया जाता है।

मोक्षदा एकादशी का व्रत क्यों करते हैं

मोक्षदा एकादशी को भगवान विष्णु की पूजा की जाती हैं। मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्त के सारे दुख दूर हो जाते हैं। भगवान विष्णु की आराधना करने से संतान सुख मिलता है। भक्तों को मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता हैं। Read More : Haryana Latest News : ये रही हरियाणा की वैध कालॉनियों को लिस्ट, चेक करें अपने इलाके काम नाम

मोक्षदा एकादशी में शुभ होगा इन वस्तुओं को लाना

वास्तु शास्त्र को दूर करने के लिए घर में इस दिन सफेद हाथी की मूर्ति जरूर लाएं। इस दिन मत्स्य की मूर्ति लाकर पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा घर में सुख- समृद्धि लाने के लिए कामधेनू गाय की मूर्ति लाएं।