Golden Door of Ram Mandir : राम मंदिर के गर्भगृह का तैयार हुआ सोने का दरवाजा, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे खुश
Dainik Haryana News,Ram Mandir Photo(नई दिल्ली): अयोध्या में बने राम मंदिर की भव्य तस्वीरों को अब हर जगह देखने को मिल रही हैं। इस मंदिर को देखने के बाद लोगों के मन में शांति हो जाती है। राम मंदिर के गर्भगृह के सोने के दरवाजे की तस्वीरें सामने आई हैं और जो मंदिर परिसर के अंदर रौशन दिखाई दे रही है, उसे देखने के बाद तो और भी दिल खुश हो जाता है। दरवाजे की कीमत करोड़ों रूपये बनाए जा रहे थे और 14 सोने के दरवाजे मंदिर में लगाए जाएंगे।
READ ALSO :Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आए लोगों को दिया जाएगा एक खास तोहफा
भगवान श्री राम के गर्भगृह में लगाए गए सोने के दरवाजे की तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत है। 14 खूबसूरत घुमावदार दरवाजे महाराष्ट्र के सागौन से तैयार होने के बाद स्वर्ण (सोना) जड़ित किया गया है. सभी सोने के दरवाजों को हैदराबाद में स्थित कंपनी के कारीगरों ने तैयार किया है। दरवाजों पर वैभव प्रतीके हाथी, विष्णु कमल, स्वागत की प्रणाम मुद्रा के चित्रों को लगाया गया है। सभी दरवाजों को 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा बनाया गया है। भगवान श्री राम की प्रतिमा को 22 जनवरी को विराजमान कर दिया जाएगा।
READ MORE :Ram Mandir: जानें राम मंदिर के लिए पुरे देश से मगवाई जा रहीं कौन-कौन सी चीजें
गर्भगृह में सिर्फ एक ही दरवाजा होगा और चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे. इनमें से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी.जब भगवान श्री राम की प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा तो उस समय 100 स्थानों पर पूजन, हवन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक नृत्यों का आयोजन किया जाएगा। यूपी सरकार उम्मीद लगा रही है कि इस दिन लाखों भक्त अपने भगवान के दर्शन करने के लिए आएंगे।