Dainik Haryana News

Holi 2024 : इस साल किस तारीख को मनाई जाएगी होली, चेक करें सही डेट? 

Holi 2024 Date : होली रगों का त्योहार माना जाता है। इस दिन सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और बधाई देते हैं। लेकिन इस बार सभी ये सोच रहे हैं कि कब होली का ये पावन त्योहार मनाया जाएगा। आईए खबर में जानते हैं। 
 
Holi 2024 : इस साल किस तारीख को मनाई जाएगी होली, चेक करें सही डेट? 

Dainik Haryana News,Holi Kb h(New Delhi): होली का पावन त्योहार फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है और रात के समय होलिका दहन किया जाता है। हिंदू धर्म में होली का अलग ही उत्साह लोगों में देखने को मिलता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन अच्छाई पर बुराई की जीत होती है। होली पारंपरिक, सांस्कृतिक व धार्मिक त्योहार माना जाता है। इस दिन सभी के घरों में नई-नई खाने की चीजें व पकवान बनते हैं। सभी के घरों में रंग छाए होते हैं। 

किस तारीख को मनाई जाएगी होली?

इस साल 25 मार्च को होली का ये पावन त्योहार मनाया जा रहा है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च रात 11:27 से लेकर 12:27 तक है यानी होलिका दहन के लिए आपके पास सिर्फ 1 घंटे का समय है। 

कब है पूर्णिमा(When is the full moon)?

फाल्गुन मास की पूर्णिमा की बात की जाए तो 24 मार्च सुबह 9:54 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 25 मार्च 12:29 दोपहर तक चलने वाला है।