Dainik Haryana News

King Cobra: अगर कभी हो जाए किंग कोबरा से सामना तो मारें नहीं, बस करें ये काम

 
King Cobra: अगर कभी हो जाए किंग कोबरा से सामना तो मारें नहीं, बस करें ये काम
Poisonous Snakes In India: किंग कोबरा(King Cobra) जिसके नाम में ही राजा है। दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक हैं किंग कोबरा। किंग कोबरा के जहर की एक बूंद कई लोगों को मौत की नींद सुला देती है। अगर कभी आपका सामना किंग कोबरा से हो जाए तो सबसे पहली बात तो आपको घबराना बिलकुल भी नहीं है और नां ही सांप को मारना है। बस आपको इन तरीकों का इस्तेमाल करना है। Dainik Haryana News:Most Poisonous Snakes(ब्यूरो): अक्सर बारिश के मौसम में बहुत से जीव अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। इनमें से एक है सांप, साप जहरीले भी होते हैं और कुछ नहीं भी होते। सांप के काटने पर सीधा डाक्टर का रूख करना चाहिए, झाड़ फूंक के चक्कर में जान जा सकती है। बहुत बार ऐसा होता है कि सांप सामने आता है और हम उन्हे मार डालते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, सांप बिना छेड़खानी के आसानी से नहीं काटते। अगर आपके सामने सांप आ जाए तो आप एक तरीके को अपनाकर सांप और अपने आप दोनों को सेफ रख सकते हैं। सांपों का संरक्षण करने वाले मोइज अहमद छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, अब तक हजारों सांपों को जंगल में रिलीज कर चुके हैं। मोइज का कहना है कि भारत में 20% सांप ही जहरीले पाए जाते हैं। बाकी बचें सांप उतने जहरीले नहीं होते। सांप किसान मित्र भी कहलाते हैं। Read Also: Funny jokes: हंसते रहा करो दोस्तो

घर से ऐसे भगा सकते हैं सांप को

यदि आपके घर में सांप घुस जाए तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस मिट्टी के तेल यां फिनाइल का छिड़काव करना है। इसकी गंध से सांप अक्सर दूर भागते हैं। अगर सांप घर में घुस जाए और वो दिवार से चीपकता हुआ चल रहा है तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, एक बोरा लेना है उसके आगे पाइप लगाकर छोड़ देना है, जैसे ही सांप बोरे में घुसे आपको बोरे को आगे से बंद कर देना है।

सांप के काटने पर क्या करें

अगर सांप काट ले (King Cobra)तो आपको सबसे पहले और कुछ नहीं करना है। जहां साप ने काटा है, वहां किसी रस्सी यां कपड़े से बंध लगाते हुए, अस्पताल पहुंचना है। झाड़ फूंक के चक्कर में बिलकुल भी नहीं पड़ना है। Read Also: Vastu Tips : अपने घर में लगा लें ये तस्वीर, नहीं होगी धन की कमी कोई भी घरेलू उपाय करने में समय की बर्बादी जानलेवा हो सकती है। इसलिए जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचना चाहिए। सबसे अच्छा और बेस्ट यही तरीका है।