Dainik Haryana News

Shivratri of Magh Month : इस दिन बनाई जाएगी माघ महीने की शिवरात्रि, जान ले पूजा विधि

 Magh Month Shivratri Date :  भारत में शिवरात्रि के पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता हैं आज हम आपको बताएंगे कि माघ शिवरात्रि का पर्व कब मनाया जा रहा है। हर  साल 12 शिवरात्रि मनाई जाती हैं हिन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं फरवरी महीने में कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि।
 
Shivratri of Magh Month : इस दिन बनाई जाएगी माघ महीने की शिवरात्रि, जान ले पूजा विधि

Dainik Haryana News, Magh Shivratri Date 2024(ब्यूरो): धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि का व्रत रखना चाहिए। एक साल में 12 शिवरात्रि मनाई जाती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है आइए जानते हैं फरवरी महीने में कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि और क्या है पूजा विधि का शुभ मुहूर्त।


किस दिन है माघ शिवरात्रि?

READ ALSO :Vastu Dosh Remedies: हर रोज घर में लड़ाई हाने की ये होती है वजह, लड़ाई को रोकने के लिए आज ही शुरू करें ये काम


पंचांग के अनुसार माघ माह चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 फरवरी को सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर हो रही है और वहीं, इसकी समाप्ति का समय अगले दिन 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर होगा।पूजा का शुभ मुहूर्त शिवरात्रि की पूजा निश्चित मुहूर्त में करना बहुत अधिक लाभदायक होता है। निश्चित मुहूर्त की शुरुआत रात 12 बजकर 9 मिनट से होगा और समाप्ति 1 बजकर 1 मिनट पर होगा। इस समय शिव भक्त विधि विधान से भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:21 मिनट से 6:13 मिनट तक रहेगा, सिद्ध योग रात्रि 11:10 मिनट से बना रहेगा और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:57 मिनट तक होगा।


शिवरात्रि पूजा विधि


शिवरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान करें और व्रत रखने का संकल्प करें। इस दिन हरे या सफेद रंग के कपड़े पहनना बहुत अधिक शुभ माना जाता है। इसके बाद भोलेनाथ को फूल, चंदन, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दीप, धूप, और शहद आदि अर्पित करें। इसके बाद शिव जी की आरती करें। और भोग लगाकर पूजा समाप्त करें।

READ MORE :2024 Vastu Tips : इन त्योहारों पर घर में रोटी बनाने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज!


शिव दूर करेंगे ये समस्या 


शिवरात्रि के दिन पूजा के दौरान बेलपत्र में चंदन से ऊं लिखें और काले तिल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।  ऐसा करने से शनि की पी बाद से मुक्ति मिल सकती इ।