Dainik Haryana News

Rinku Singh: रिंकू सिंह ने साबित कर दिया, वह वन नाइट वंडर नहीं हैं

 
Rinku Singh: रिंकू सिंह ने साबित कर दिया, वह वन नाइट वंडर नहीं हैं
Rinku Singh The Finisher:  IPL के दौरान लास्ट ओवर में 5 छक्के जड़कर KKR के लिए मैच फिनिश करने के बाद दुनिया ने रिंकू सिंह को जाना। वह अलग बात है कि घरेलू क्रिकेट में रिंकू लगातार उत्तर प्रदेश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। असली पहचान रिंकू सिंह को उन 5 छक्कों ने दी। भारतीय T-20 टीम में सिलेक्शन भी हो गया। रिंकू सिंह की असली कहानी अब शुरू हुई। Dainik Haryana News: Rinku Singh in T20(चंडीगढ़): IPL के दौरान कई खिलाड़ी एक रात हीरो बनने के बाद गुमनामी के अंधेरों में खो गए। रिंकू सिंह के साथ भी यही खतरा था। क्रिकेट फैंस रिंकू सिंह से हर मैच में छक्कों की बौछार की उम्मीद लगाए रहते हैं। कभी-कभार लगता है, कहीं रिंकू किसी मैच में असफल हो गए तो उन पर फैंस का गुस्सा ना फूट पड़े। पर यह खिलाड़ी अलग मिट्टी का बना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 सीरीज में रिंकू सिंह की अग्निपरीक्षा होने वाली थी। यह देखना जरूरी था, रिंकू सिंह T-20 वर्ल्ड कप के लायक हैं या नहीं? Read Also: Jokes in Hindi: नए-नए फनी जोक्स पहले T-20 के दौरान भारत ने आखिरी ओवर में लगातार 3 विकेट खो दिए थे। रिंकू सिंह ने दिलेरी के साथ लास्ट बॉल पर छक्का जड़ दिया। हालांकि गेंदबाज सीन एबॉट ने ओवर स्टेप कर दिया और भारत नो बॉल के रन से ही जीत गया, पर रिंकू सिंह का वह छक्का भारतीय फैंस के दिल में उतर गया। दूसरे T-20 में जिस वक्त रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आए, भारत का स्कोर 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 189 रन था। रिंकू सिंह के पास 14 गेंद बाकी बची थी और उन्हें भारतीय टीम को स्ट्रांग फिनिश देना था। रिंकू सिंह ने 9 गेंद पर 4 चौकों और 2 छक्कों के साथ 31* रन कूट दिए। उनका स्ट्राइक रेट 344.44 रहा। भारत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 तक पहुंच गया। Read Also: Haryana Viral Video : हरियाणा में भाई ने भात में भरे 1 करोड़ 11 लाख कैश, तेज से वायरल हो रहा वीडियो अंत में रिंकू सिंह के यही रन निर्णायक साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सका, 44 रन से मैच हार गया। निश्चित तौर पर रिंकू सिंह भारत का भविष्य हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, रिंकू सिंह को देखकर मुझे भारत के सबसे बड़े फिनिशर की याद आती है।