Second World War Bomb : बाप रे! मछुआरों के जाल में फंसा दूसरे विश्व युद्ध का 130 किलो का बम
Dec 5, 2023, 09:35 IST
Second World War : मछुआरों के जाल में एक हैरान कर देने वाली चीज फंसी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक चीज दूसरे विश्व युद्ध का बम बताया जा रहा है जिसका वजन 130 किलो बताया जा रहा है। आइए जानते हैं। Dainik Haryana News,Viral News Today(चंडीगढ़): डेनमार्क के द्वीप लैंगलैंड के पास पानी में मछुआरों को एक बम मिला है, जिससे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान विस्फोट किया गया था। इतनी बड़ी चीज अचानक से जाल में आने के बाद मछुआरों ने तुरंत ही अधिकारियों को जानकारी दी। डेनिश नौसेना ने बम को वापस पानी में ही रखा दिया है और उसमें 10 किलोग्राम विस्फोटक को चार्ज जोड़ दिया है, जिससे नियंत्रित विस्फोट संभव हो सकेगा। रिपोर्ट का कहना है कि विस्फोट सतह से 15 मीटर नीचे हुआ है। READ ALSO :Sam Bahadur Box office Collection Day 4: सैम बहादूर चौथे दिन भी दे रही कमाई में एनिमल को टक्कर