Dainik Haryana News

Shaheen Shah Afridi Second Time Marriage: एशिया कप के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने रचाई दूसरी बार शादी

 
Shaheen Shah Afridi Second Time Marriage: एशिया कप के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने रचाई दूसरी बार शादी
Shaheen Shah Afridi: पाकिस्तान के प तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने दूसरी बार शादी रचा ली है। शाहीन शाह अफरीदी दूसरी बार शाहीद अफरीदी के दामाद बनें हैं। शाहीद अफरीदी पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज आलराउंडर रह चुके हैं। Dainik Haryana News:Shaheen Shah Afridi Wife Name(नई दिल्ली): एशिया कप से वापसी के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने दूसरी बार शादी रचाई है। शाहीन शाह अफरीदी की शादी में कई पूर्व खिलाड़ी और कप्तान बाबर आजम समेत और भी खिलाड़ी नजर आए। एक फिर से शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi )शाहीद अफरीदी(Shahid Afridi)के दामाद बने। शाहीन शाह अफरीदी ने साल 2023 में फरवरी महीने में शाहीद अफरीदी की बेटी अंशा (Shahid Afridi's Daughter Ansha)से शादी रचाई थी। अब 19 सितंबर को फिर से शाहीद अफरीदी के दामाद बने, ऐसा एक ही साल में दूसरी बार हुआ है। Read Also: मार्केट में गर्दा उड़ा रहा Hero का ये सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर फरवरी में शादी के दौरान घर के सदस्य ही नजर आए थे। अब दूसरी बार शादी की पार्टी की गई है जिसमें बाहर के लोगों को भी न्योता दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा था कि बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के बीच एशिया कप के बाद कहा शुनी हुई है। लेकिन बाबर आजम (Babar Azam)शाहीन शाह अफरीदी की शादी में नजर आए और गले लगाकर शाहीन को शादी की मुबारकबाद देते नजर आए। शाहिद अफरीदी ने भी बाबर आजम का गले लगाकर स्वागत किया। शादी की पार्टी में पाकिस्तान के पूर्व बांए हाथ के ओपनर बल्लेबाज शहीद अनवर भी नजर आए। Read Also: मार्केट में गर्दा उड़ा रहा Hero का ये सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर शाहीन शाह अफरीदी ने शादी तो एक ही लड़की से की है, लेकिन एक साल में 2 बार की है। पहली बार घर के लोगों को बुलाया गया था और इस बार बाहर वालों को भी न्योता दिया गया। शादी के बाद ग्रैंड पार्टी भी रखी गई।