Dainik Haryana News

Shardiya Navratri : जानें कब से कब तक हैं शारदीय नवरात्रि?

 
Shardiya Navratri : जानें कब से कब तक हैं शारदीय नवरात्रि?
 Navratri 2023 Date : जैसा की आप जानते हैं सितंबर का महीने जा चुका है। अक्टूबर के महीने में बहुत से त्योहार आते हैं। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल आ रहा है कि इस बार शारदीय नवरात्रि कब होने वाले हैं। आइए खबर में जानते हैं शुभ मुहूर्त। Dainik Haryana News, October Navratri Date(नई दिल्ली): साल में चार बार नवरात्रि होती है जिसमें से दो गुप्त होते हैं तो दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि की बड़ी मान्यता है, इस दौरान नौ दिन माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। जो कोई भी मां की सच्चे मन से पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है। READ ALSO :Today Weather Update: मानासून की वापसी, लेकिन इन जिलों में होने वाली है बारिश ये पूरे 9 दिन चलते हैं और नवमी के दिन व्रत को खोला जाता है, उसके बाद दशहरे के दिन दर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। इस साल 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक नवरात्रि मनाए जा रहे हैं। यानी हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 14 अक्टूबर रात के 11 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी और 16 अक्टूबर की मध्य रात्रि 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होंगी. इस साल शारदीय नवरात्रि पर्व यानी कि 15 अक्टूबर 2023, रविवार के दिन चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र रहेंगे, जिन्हें शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इन नवरात्रि के घटनास्थापना के लिए सही मुहूर्त अभिजीत होता है और चित्रा नक्षत्र कलश को भी शुभ माना जाता है। चित्रा नक्षत्र 14 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 24 मिनट से 15 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. वहीं अभिजीत मुहूर्त 15 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 04 मिनट से सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इन्हीं समय में घटस्थापना करना भी शुभ रहेगा। READ MORE :Delhi 25 Crore Robbery : लोकेश ने अकेले ही दिया 25 करोड़ की चोरी को अंजाम, ऐसे बनाया प्लान

जानें मां के 9 रूपों के बारे में?

15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री की पूजा 16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा 17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा की पूजा 18 अक्टूबर 2023- मां कूष्मांडा की पूजा 19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता की पूजा 20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी की पूजा 21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि की पूजा 22 अक्टूबर 2023- मां सिद्धिदात्री की पूजा 23 अक्टूबर 2023- मां महागौरी की पूजा 24 अक्टूबर 2023- विजयदशमी (दशहरा)