Dainik Haryana News

Sleeper Vande Bharat Train : स्लीपर वंदे भारत ट्रेन  खूबसूरत फोटो देखकर खुश हुए लोग, इस महीने से दौड़ेगी ट्रेन 

 
Sleeper Vande Bharat Train : स्लीपर वंदे भारत ट्रेन  खूबसूरत फोटो देखकर खुश हुए लोग, इस महीने से दौड़ेगी ट्रेन 
Sleeper Vande Bharat Train : भारत में अब तक 35 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है और अब सरकार स्लीपर वंदे भारत देश में चलाने जा रही है। हाल ही में फोटो को दिखाया गया है। आइए जानते हैं किस दिन से चलेगी स्लीपर ट्रेन। Dainik Haryana News,Sleeper Vande Bharat Train(चंडीगढ़): भारत में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो 180 की स्पीड से दौड़ने की क्षमता रखती है। 34 ट्रेनों को देश में चलाया जा रहा है और लोगों को सेवाएं दे रही हैं। जल्दी ही वंदे भारत ट्रेन  को लंबी दूरी से चलाया जाएगा। READ ALSO :Sanke : सांप का जहर बहुत सी बीमारियों के इलाज में आता है काम स्लीपर वंदे भारत ट्रेन  को सरकार अब चलाने जा रही है। मीडिया पर वंदे भारत स्लीपर की बर्थ का फोटो डाला गया है जो बेहद ही खूबसूरत है। वंदे भारत स्लीपर में कुल 857 बर्थ होंगे जिसमें से 34 सीटें स्टाफ के लिए होंगेी और कुल 823 बर्थ उपलब्ध होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहला स्लीपर मार्च तक दिखाया जा सकता है। इस समय स्लीपर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में जो भी लंबी दूरी तय करते हैं, उनमें एक पेंट्री कार वाला डिब्बा लगा होता है और स्लीपर वंदे भारत में पेंट्री कार वाला डिब्बा नहीं लगा होता है। रेल को ऐसे डिजाइन किया गया है कि हर एक कोच में एक मिनी पेंट्री दिया जाएगा। उसी कोच में खाना पीना सभी चीजें होंगी और डिब्बों में तीन टॉयलेट होंगे जिसके बाद यात्रियों की सुविधा और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। READ MORE :Delhi-NCR में भूकंप से कांपी धरती देश में ही स्लीपर वंदे भारत बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने रेल विकास निगम लिमिटेड के रूसी कंपनियों के साथ बनाए गए ज्वाइंट वेंचर काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस के साथ एक समझौता किया है। Kinet Railway Solutions भारत में ही स्लीपर वंदे भारत के 120 ट्रेन सेट बनाएगी। कंपनी के साथ इन ट्रेनों के अगले 35 वर्षों तक मेंटनेंस का भी कांट्रेक्ट हुआ है। मतलब कि इन ट्रेनों को मेंटनेंस के लिए रेलवे के कैरेज एंड वैगन डिपार्टमेंट पर आश्रित नहीं रहना होगा।