Dainik Haryana News

South Africa vs Sri Lanka Highlights: साऊथ अफ्रीका के सामने श्रीलंका की एक ना चली

 
South Africa vs Sri Lanka Highlights: साऊथ अफ्रीका के सामने श्रीलंका की एक ना चली
SA vs SRI World Cup 2023 Match: कल विश्व कप का चौथा मैच खेला गया साउथ अफ्रीका और श्रीलंका (South Africa vs Sri Lanka)के बीच। इस मैच में 750 रन बने दोनों ही और से चौके और छक्के देखने को मिले। गेंदबाजो की तो मानों कोई फिरकी ले रहा था। साऊथ अफ्रीका ने बड़े अंतर से इस मैच को जीत लिया। Dainik Haryana News: Today World Cup Match(नई दिल्ली): टास जीता श्रीलंका ने और पहले गेंदबाजी को चुना। जब अफ्रीका का पहला विकेट जल्दी गिरा तो ऐसा लगा की श्रीलंका का ये फैसला सही था। लेकिन डिकाक और डूसेन के बीच 200 रनों की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक जमाया। पहले डिकाक ने 100 रन की पारी खेली और फिर डूसेन के 108 रन। इसके बाद एक ऐसी पारी आई जो साऊथ अफ्रीका को 428 रनों तक लेकर गई। वो पारी थी ऐडन मार्करम (Aiden Markram)की 106 रनों की तेज तरारा पारी। Read Also: Jokes in Hindi: हंसने का कोई समय नहीं होता साऊथ अफ्रीका की और से 3 शतक देखने को मिले। साऊथ अफ्रीका ने पहले ही मैच में 428 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिखा दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं। इसके बाद बारी आई श्रीलंका की और पहला ही विकेट 1 रन पर चला गया। इसके बाद आया कुशल मेंडिस का तुफान और जहां श्रीलंका का दुसरा बल्लेबाज 0 पर था तो मेंडिस ने 25 गेंदों में 50 बना, डाले और जो उम्मीद एक विकेट के बाद टूट चुकी थी वो फिर से जागी। इसके बाद चौके और छक्के देखने को मिले। लेकिन इस तुफानी बल्लेबाज को रबाडा ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद श्रीलंका की टीम को संभलने का मौका नहीं मिला। श्रीलंका की और से खेल जबरदस्त देखने को मिला। 44 ओवर में ही श्रीलंका 326 तक पहुंच चुकी थी, लेकिन कोई विकेट नहीं बचा था। Read Also: Reliance Retail: रिलायंस रिटेल में 0.59% इक्विटी के लिए ₹4,966.80 करोड़ का निवेश करेगी अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी साऊथ अफ्रीका ने अपना पहला विश्व कप का मैच 100 रनों से जीत लिया। जीत का आगाज करते हुए साउथ अफ्रीका ने बता दिया की विश्व कप की दावेदारी में वो भी हैं।