Dainik Haryana News

Glen Maxwell Reaction: जब ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाकर वापस लौटे, तब साथी खिलाड़ियों ने मैदान में खड़े होकर

 
Glen Maxwell Reaction: जब ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाकर वापस लौटे, तब साथी खिलाड़ियों ने मैदान में खड़े होकर
Glen Maxwell one Man Army: जब ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell )ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाकर वापस लौटे, तब साथी खिलाड़ियों ने मैदान में खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत किया। मैक्सवेल के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी। उनके पैर और पीठ का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बावजूद मैक्सवेल साथियों की तरफ से तालियों की बौछार देखकर भावुक हो गए। सारे खिलाड़ियों ने मैक्सवेल को गले से लगाया। यह देखकर कुछ पल के लिए ग्लेन मैक्सवेल की आंखें भी भर आईं। Dainik Haryana News: World Cup 2023(ब्यूरो): 292 चेज करते हुए ऑस्ट्रेलिया 18.3 ओवर में 91 पर 7 विकेट खो चुका था। यहां से जीत के लिए 189 गेंद पर 201 रन की दरकार थी। सपने में भी जीत संभव नजर नहीं आ रही थी। कंगारू कप्तान पैट कमिंस 68 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंद पर 157.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 21 चौकों और 10 छक्कों की बदौलत 201* रन जड़ दिए। ऑस्ट्रेलिया ने 19 गेंद बाकी रहते 3 विकेट से मैच जीत लिया। Read Also: Businessman Success Story: ठेला लगाने वाले के बेटे ने खड़ी कर दी 500 करोड़ की कंपनी सारी दुनिया एक तरफ, साथियों से मिलने वाली प्रशंसा एक तरफ। जो खेल वो कारनामा मैक्सवेल ने कर दिखाया वो कई सालों में एक बार देखने को मिलता है। अक्सर पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों की पारी खेली गई है, लेकिन रनों का पिछा करते हुए पहली बार देखने को मिला है। जब आपकी टीम 92 रनों पर 7 आउट हो चुके हो। मैक्सवेल ने 201 रन नाबद बनाकर अकेले ही ये कारनामा कर दिखाया। पुरी टीम ने मैदान में उतरकर मैक्सवेल का स्वागत किया। दर्द से कहराते हुए मैक्सवेल ने वो कर दिखाया जो एक फिट बल्लेबाज भी इतनी आसानी से नहीं कर सकता। Read Also: Sara Tendulkar DeepFake Picture: सारा तेंदुलकर भी हुई DeepFake की शिकार विश्व कप ही नही अब तक की ये सबसे शानदार पारी खेली। वन मैन आर्मी इसे ही कहते हैं। सारी ही टीमों ने जमकर मैक्सवेल की तारीफ करते नहीं थके। किक्रेट की ये सबसे खुबसुरत पारियों में से एक है जो हमेशा याद रखी जाएगी। मैक्सवेल ने कमाल कर दिखाया।