Dainik Haryana News

IND vs SL Highlight: भारत की गेंदबाजी के आगे श्रीलंका ने घुटने टेके

 
IND vs SL Highlight: भारत की गेंदबाजी के आगे श्रीलंका ने घुटने टेके
India vs Sri Lanka Match Highlight: कल बड़ा ही जबरदस्त मुकाबला खेला गया। भारत और श्रीलंका के बीच। श्रीलंका एक बार फिर से एशिया कप फाइनल की तरह भारत के सामने बेबस दिखी। भारत ने बाड़ा लक्ष्य रखा था। जिसका पिछा श्रीलंका टीम एक कदम तक भी नहीं कर पाई। भारत सेमीफाइनल में दाखिल हो चुका है। इस बार का विश्व कप जीतने के भारत प्रमुख दावेदार मानी जा रही है। Dainik Haryana News: IND vs SL Wolrd Cup 2023(चंडीगढ़): टास जीता था श्रीलंका ने और पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था भारत को भारत की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और रोहित शर्मा पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद दुसरी ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कोहली और सामने थे शुभमन गिल, दोनों ने मिलकर भारत को संकट से उभारा। विराट कोहली 88 रन बनाकर आउट हुए। कोहली अपने 49 वें शतक से फिर चुक गए। (IND vs SL Highlight)दुसरी और शुभमन गिल 92 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर भी 82 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की पारी में आज 3 शतक लगते, लगते रह गए। जडेजा ने भी अच्छे हाथ दिखाए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 358 का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका की और से मधुसंका ने 5 विकेट अपने नाम किए। Read Also: Aaj Ka Rashifal : शनि ने बदली अपना चाल, इन राशि वाले जातकों की चमकेगी किस्मत 358 रनों का पिछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का पहला विकेट पारी की पहली गेंद पर ही चली गई। इसके बाद अगला ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज ने 2 और को चलता किया। श्रीलंका का स्कोर 3 रन पर 4 आऊट था। आगे श्रीलंका की हालत और भी खराब होने वाली थी। जैसे ही मोहम्मद शमी अपना ओवर लेकर आए, आते ही अशलंका को चलता किया। इसके बाद शमी का कहर देखने को मिला। देखते ही देखते मोहम्मद शमी ने 5 विकेट अपने नाम कर लिए। मोहम्मद शमी भारत की और से विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। इससे पहले 44 विकेट लेकर ये रिकार्ड जहिर खान के नाम था, जिसे मोहम्मद शमी ने 45 विकेट लेकर अपने नाम कर लिया। Read Also: Success Story : गांव का लड़का कैसे बना 39 हजार करोड़ का मालिक, जानें सफलता की कहानी पुरी की पुरी श्रीलंका की टीम 55 रनों पर आल आउट हो गई। भारत ने ये मैच 302 रनों से जीत लिया। भारत अपना अगला मैच 5 नवंबर को साऊथ अफ्रीका के साथ खेलने वाला है। इस मुकाबले का इंतजार सभी को है।