Dainik Haryana News

IPL 2024: आईपीएल 2024 में आखिरी बार दिखने वाले हैं ये सितारे

 
IPL 2024: आईपीएल 2024 में आखिरी बार दिखने वाले हैं ये सितारे
IPL 2024 Team: हर साल आईपीएल खेला जाता है और क्रिकेट के चाहने वालों को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का इंतजार रहता है। दुनिया भर की टीमों के सबसे बेहतर खिलाड़ी इसमें खेलते दिखते हैं। युवा और तजुर्बेकार खिलाड़ी इसमें एक साथ एक टीम में नजर आते हैं। अगले साल IPL होने वाला है और इसको लेकर आकसन भी शुरू हो चुका है। 5 ऐसे खिलाड़ी जो शायद आपको आखिरी बार IPL में दिखें। Dainik Haryana News: IPL 2024 Update(चंडीगढ़): आईपीएल की शुरूआत साल 2008 में हुई थी और पहला IPL राजस्थान रायल ने डेविड वार्नर की कप्तानी में अपने नाम किया था। बहुत से खिलाड़ी ऐसे हैं जो 2008 से 2024 तक एक ही टीम में खेल रहे हैं। इनमें से एक हैं विराट कोहली जिनको RCB का हिस्सा बने 17 साल हो चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी 2 साल तक चेन्नई CSK पर बैन को छोड़ धोनी CSK के 15 साल से कप्तान हैं। Read Also: Skin Care Tips: अगर आप भी चाहते हैं कैटरिना सा चमकता चेहरा तो रात को लगाए ये चीजे!

ऐसे 5 खिलाड़ी जो आपको शायद आखिरी IPL 2024 में ही खेलते नजर आएं

1. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है, टीम इंडिया के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का। धोनी 42 साल के हो चुके हैं और वो 7 जुलाई 2024 को 43 के हो जाएंगे। IPL 2024 धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है, एक खिलाड़ी के तौर पर। 2. डेविड वार्नर आस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर 37 साल के हो चुके हैं। वार्नर 2009 से आईपीएल का हिस्सा हैं। शायद ये सितार आपको आखिरी आईपीएल खेलता नजर आए। 3. दिनेश कार्तिक 38 साल के दिनेश कार्तिक जो टीम इंडिया में ग्रेट फिनिसर के तौर पर जाने जाते हैं। टीम इंडिया को अंत में आकर बहुत बार मैच जीताने वाले दिनेश कार्तिक अपना आखिरी आईपीएल खेलते नजर आ सकते हैं। 4. ॠधिमान शाह पिछले आईपीएल में गुजरात के लिए जबरदस्त खेल दिखाने वाले शाह का IPL 2024 आखिरी हो सकता है। 5. अमित मिश्रा पिछले आईपीएल में LSG का हिस्सा रहे मिश्रा जी आईपीएल 2024 में आखिरी बार खेलते नजर आ सकते हैं। मिश्रा जी अब 41 साल के हो चुके हैं। अपनी गेंदबाजी का जादू दिखाने वाले अमित मिश्रा जी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है। इस बार के आईपीएल में कई फैरबदल किए गए हैं। कई खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों में लौटे हैं तो कई नई टीमों में नजर आने वाले हैं।