Dainik Haryana News

South Africa vs Australia 5th Odi: साऊथ अफ्रीका के आगे आस्ट्रेलिया ढेर, फिर से चटाई कंगारूओं को धुल

 
South Africa vs  Australia 5th Odi: साऊथ अफ्रीका के आगे आस्ट्रेलिया ढेर, फिर से चटाई कंगारूओं को धुल
South Africa vs Australia 5th Match Highlight: साऊथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया (South Africa vs Australia)के बीच 5 मैचों की Odi सीरीज चल रही थी। पहले अफ्रीका की और से कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा था, इसलिए आस्ट्रेलिया(Australia )टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही थी। इसके बाद आई अफ्रीका की फाम और आस्ट्रेलिया को चारों खाने चीत कर दिया। Dainik Haryana News: South Africa vs Australia 2023( ब्यूरो): साऊथ अफ्रीका (South Africa)टीम शुरू से ही बड़ी जबरदस्त टीम रही है। पहले भी अगर आस्ट्रेलिया की कोई टक्कर ले सकता था तो वो है अफ्रीका। लंबे समय तक खराब फार्म से गुजरने के बाद एक बार फिर से साउथ अफ्रीका अपनी लय में लौट आया है। चौथे मैच में साऊथ अफ्रीका (South Africa)ने 416 रन बनाए थे। अंतिम 10 ओवर में हैनरी क्लाशन और डेविड मिलर की जोड़ी ने 173 रन जोड़े थे। गेंदबाजी भी अफ्रीका की और से अच्छी देखने को मिली थी। साऊथ अफ्रीका ने सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया था। इसके बाद कल खेला गया फाइनल मुकाबला। Read Also: India vs Sri Lanka: भारत बना एशिया का विजेता, सिराज नहीं असल में ये खिलाड़ी रहा मैच का हिरो साऊथ अफ्रीका (South Africa)ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त खेल दिखाया और आस्ट्रेलिया के सामने 315 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया ऐडन मार्करम 2 रन से अपने शतक से चुक गए, 98 रन पर आउट हो गए। मिलर ने भी जबरदस्त खेल दिखाते हुए 63 रन बनाए। आस्ट्रेलिया (Australia )की और से एडम जांपा ने 3 विकेट चटकाए। इसके बाद बारी आई आस्ट्रेलिया की। 315 का पिछा करने उतरी आस्ट्रेलिया कुछ खास नहीं कर पाई और 34.1 ओवर में 193 पर ही सिमट गई। साऊथ अफ्रीका ने ये मैच भी और सीरीज भी दोनों ही जीते लिए। मैच 122 रनों से जीत लिया और सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। Read Also: Jokes: सुबह सुबह फनी जोक्स का मजा लिजिए साऊथ अफ्रीका के इस मैच के हिरो रहे मार्को जैनशीन, 26 गेंदों में 47 रन बनाए और 5 विकेट भी चटकाए। आस्ट्रेलिया (Australia )का टास जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ।