Dainik Haryana News

Wrestling Associations Controversy: खेल मंत्रालय और कुश्ती संघ के बीच तनाव, सामने आया संजय सिंह का बड़ा बयान

 
Wrestling Associations Controversy: खेल मंत्रालय और कुश्ती संघ के बीच तनाव, सामने आया संजय सिंह का बड़ा बयान
Sports Ministry and Wrestling Association Controversy:  देश में जहां कुश्ती महासंघ को लेकर एक जंग छिड़ी हुई है। मामला शुरू हुआ था कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण से। जहां पहलवान ने बृजभूषण शरण पर छेड़छाड़ वह सोसण के आरोप लगाए थे। एक बार फिर से संजय सिंह के नई कुश्ती अध्यक्ष बनने के बाद मामला फिर से जोर पड़ गया। खेल मंत्रालय को लेकर संजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। Dainik Haryana News: Sports Ministry, Sanjay Singh(चंडीगढ़): खेल मंत्रालय और कुश्ती संघ के बीच जंग अब तेज हो चुकी है। खेल मंत्रालय ने कुछ दिन पहले ही कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह को निलंबित किया था। इस पर संजय सिंह ने साफ तौर पर कहां है कि ना वह किसी निलंबन को मानते हैं और ना ही ओलंपिक द्वारा तैयार की किसी समिति को मानते हैं। तदर्थ समिति द्वारा जयपुर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप करवाने की घोषणा के बाद संजय सिंह ने सांप कहा है कि महासंघ भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप करने जा रहा है। Read Also: Sara Ali Khan New Photo : सारा अली खान के बोल्ड फोटो देख, फैंस के उडे होश

फरवरी से होने जा रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप

कुश्ती महासंघ के चुनाव के बाद संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया था। के बाद पहलवान बजरंग पुनिया साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने संजय सिंह को बृजभूषण शरण का करीबी बताते हुए, पदम श्री और खेल रत्न अवार्ड पीएम आवास के बाहर कर्तव्य पथ पर ही छोड़कर लौट आए। कुश्ती महासंघ को तीन दिन बाद ही खेल मंत्रालय ने नियमों और कानून का हवाला देते हुए निलंबित कर दिया था। इसके बाद आई ओ ए ने भूपेंद्र सिंह बाजवा की अगुवाई में तीन सदस्य समिति का गठन किया। समिति ने 2 फरवरी से 5 फरवरी तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप करवाने की घोषणा की। इसके बाद से कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह ने भी घोषणा करते हुए कहा कि सभी राज्यों के संग इस पर ध्यान ना दें राष्ट्रीय चैंपियनशिप करवाने की घोषणा की।

संजय सिंह का जवाब

कुश्ती महासंघ  के अध्यक्ष संजय सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि वह किसी निलंबन को नहीं मानते। अगर समिति राष्ट्रीय चैंपियनशिप करवाती है तो उनसे पहले ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप करवाएंगे। समिति किस तरह से चैंपियनशिप करवा सकती है जब राज्य अपने खिलाड़ी भेजेंगे नहीं तो। निलंबन पर बोलते हुए संजय सिंह कह चुके हैं कि वह खेल मंत्रालय को इसके लिए जवाब भेज चुके हैं। Read Also: Gori Nagori Dance Video : गोरी नागोरी ने किया ऐसा धाकड़ डांस, देखकर लोगों ने भी दिखाया अपना जलवा उन्होंने किसी नियमों को नहीं तोड़ा और उनका खेल मंत्रालय के आदेश का इंतजार है। अगर वह हमसे कोई वास्ता नहीं रखना चाहते तो हमें भी उनके साथ वास्ता रखने में कोई रुचि नहीं है। अगर कुश्ती महासंघ राष्ट्रीय चैंपियनशिप करवाता है तो जाहिर सी बात है, मुद्दा और उलझने वाला और गहरा होने वाला है। इस मुद्दे से जुड़ी ताजा जानकारी पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।