Dainik Haryana News

State of India Produces Maximum Bamboo : भारत के इस राज्य में होता है सबसे ज्यादा बांस का उत्पादन

 
State of India Produces Maximum Bamboo : भारत के इस राज्य में होता है सबसे ज्यादा बांस का उत्पादन
Production Of Bamboo : भारत देश में बहुत सी ऐसी चीजों का उत्पादन होता है जो देश और विदेशों से सबसे ज्यादा होता है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर सबसे ज्यादा बांस का उत्पादन होता है। तो चलिए उसका नाम जानने के लिए बने रहें हमारे साथ अंत तक। Dainik Haryana News, Maximum Production Of Bamboo(ब्यूरो): देश में बांस की खेती को बढ़ाने के लिए सरकार भी किसानों की सहायता कर रही है। इसकी खेती के लिए सब्सिडी भी सरकार दे रही है जिसका लाभ उठाकर किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। Froest Survey Of India की रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि देश में सबसे ज्यादा बांस का उत्पादन असम में होता है। असम राज्य की सरकार कामर्शियल बांस की खेती को बढ़ावा दे रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उत्पादन कर सके। READ ALSO :Success Story : किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है इस IAS की खूबसूरती असम में कचर, नॉर्थ कचर हिल्स, नागांव, लखमपुरी आदि जगहों के किसान काफी पैसा कमा रहे हैं, क्योंकि बांस की खेती के लिए असम की जलवायु और वातावरण काफी ज्यादा सही माना गया है। हालांकि, बांस के क्षेत्रफल के मामले में मध्य प्रदेश सबसे पहले है। मध्य प्रदेया में 5.93 लाख हेक्टेयर जमीन पर बांस की खेती की जाती है। नॉर्थ ईस्ट अरूणांचल प्रदेश में भी बांस की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी काफी सही मानी गई है। READ MORE:400 Electric Buses In New Delhi : 20 सम्मेलन से पहले दिल्ली में दौड़ेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम ने दिखाई हरी झंडी अब वहां के किसान भी बांस की खेती करने लगे हैं। देश में बांस से बनने वाली चीजों की मांग तेजी से बढ़ रही है जिसकी वजह से बांस महंगा हो रहा है और किसान इसका ज्यादा उत्पादन करने लगे हैं। उड़िशा में आदिवासी और किसान दोनों मिलकर बांस की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में उत्पादन होने वाले बांस पूरी दुनिया में फेमस माने जाते हैं, वहां पर भी बांस की खेती का क्षेत्रफल बढ़ता नजर आ रहा है। इसके अलावा और भी बहुत से राज्य हैं जहां पर बांस की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है और किसानों की आय को दोगुना किया जा रहा है।