Dainik Haryana News

Success Story : सोनीपत का बेटा नौसेना में बना सब लेफ्टिनेंट, जानें सफलता की कहानी

 
Success Story : सोनीपत का बेटा नौसेना में बना सब लेफ्टिनेंट, जानें सफलता की कहानी
Lieutenant in Navy : सफलता पाना कभी भी आसान नहीं होता है, लेकिन अगर इंसान लगातार मेहनत करता है तो सफलता इतनी मुशिकल भी नहीं होती है। आज हम आपको हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले के एक बेटे की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट का पद पाया है। आइए जानते हैं इनकी सफलता की कहानी। Dainik Haryana News,Success Story Of A Man(ब्यूरो): हर नौजवान अपने देश की सेवा करना चाहता है, परंतु ये मौका हर किसी के पास नहीं आता है। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो उससे पहले हम आपको एक ऐसे लड़के और उसके परिवार की कहानी बताने जा रहे हैं जो सदियों से देश की सेवा कर रहे हैं और उनक पुर्वज ही देश की सेवा में थे। जी हां, सोनीपत के इस बेटे ने लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। READ ALSO :UP News : उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में सुबह-सुबह क्यों सड़कों पर उतरी पुलिस

जानें सफलता की कहानी?

जिला सोनीपत, गांव सांदल कलां, नाम अरूण कुमार जिसने नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने गांव का और परिवार का नाम रोशन किया है। अरूण के पिता भी भारतीय नौसेना में एमसीपीओ के पद पर कार्यरत हैं, उनके चाचा सेवानिवृत सैन्यकर्मी हैं। उनके पिता और चाचा को देखकर ही अरूण के मन में भी देश की सेवा करने का जज्बा आया। जब अरूण गांव में पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत किया और फूलों की मालाएं पहनाई। अरूण ने बताया कि उनके पिता पहले नौसेना में सूबेदार के पद पर नियुक्त हुए थे। अपने पिता को देखते हुए ही उनके मन में भी देश की सेवा करने का ख्याल आया और वो तैयारी करने लगे। ऐसे में साल 2019 में उनका चयन हुआ और एनडीए और 3 साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें नौसेना में लेफ्टिनेंट का पद मिला। अरूण कुमार का कहना है कि वो भी देश की सेवा करें और अपने देश को मजबूत करें। READ MORE :Special Train Going To Khattushyam : हरियाणा के इन जिलों से होकर गुजरेगी खाट्टूश्याम जाने वाली स्पेशल ट्रेन अरूण कुमार 27 दिसंबर 2019 को एक कैडेट के रूप में एनडीए पूणे( NDA Pune) में शामिल हुए थे। उन्होंने तीन साल तक प्रशिक्षण लिया और भारतीय नौसेना, अकादमी, एझिमाला में शािमल होकर उन्होंने नौसेना में एक अधिकारी बनने का सपना पूरा हुआ। अरूण कुमार की नियुक्ति आईएनए में कमीशंड ऑफिसर के तौर पर हुई है.