Dainik Haryana News

Success Story:शादी के बाद किया अपने आईएएस बनने के सपने को पुरा

 
Success Story:शादी के बाद किया अपने आईएएस बनने के सपने को पुरा
UPSC Success Story: देश का युवा ही देश की पहचान है। देश की तरक्की में उसका बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है। देश में बहुत से आईपीएस या आईएएस अधिकारी हैं जो अपने कर्तव्यों को इमानदारी से निभा रहे हैं। एक जवान सीमा पर रहकर देश की सुरक्षा करता है तो एक पुलिस का जवान अंदर रहकर हमारे देश की सुरक्षा करता है। दोनों ही अपना कार्य अच्छे से करते हैं, लेकिन एक पद पाने के लिए ये कड़ी मेहनत करते हैं। हर किसी का सपना होता है कि वो अफसर बने। Dainik Haryana News:#IAS  Success Srory: भारत में IAS बनने के लिए बहुत से युवा दिन रात मेहनत करते हैं। IAS तथा IPS की नौकरी पाने के लिए देश की सबसे कठिन कही जाने वाली UPSC की परीक्षा को पास करना पड़ता है। आए साल बहुत से युवा इसमें हिस्सा लेते हैं। जिनमें से सफलता कुछ को ही मिल पाती है । आज हम आपको एक ऐसी महिल IAS अफसर की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने पहले IPS का पद हासिल किया लेकिन फिर से मेहनत कर IAS बनी। हम बात कर रहे हैं । उतर प्रदेश के बलिया जिले के छोटे से गांव कथौली में जन्मी गरिमा सिंह(IAS Garima Singh) की। गरिमा शुरू से ही पढाई में अच्छी थी। Read Also: Haryana : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को दिया आरक्षण वो MBBS करके डाक्टर बनना चाहती थी। लेकिन गरिमा नें अपने पिता के कहने पर मन बदला और UPSC की तैयारी करने लगी। गरिमा सिंह ने अपना पहला प्रयास साल 2012 में किया। अपने पहले ही प्रयास में गरिमा UPSC पास कर IPS बनने में सफल रही। लेकिन उनकी के भूख यहीं शांत नहीं हुई। वो IAS अफसर बनना चाहती थी। जिसके लिए वो निरंतर प्रयास कर रही थी। IPS की नौकरी करते हुए गरिमा नें पढ़ाई के लिए समय निकालना शुरू किया। जब भी दिन में उन्हें समय मिलता वो पढ़ाई में लग जाती। इस बीच उनकी शादी हो गई। शादी के लगभग 2 साल बाद बारी आई उनके IAS बनने के सपने के पुरा होने की। Read Also: TamilNadu News : तमिलनाडु के कृष्णागिरी में पटाखा यूनिट में धमाका, 8 लोगों की हुई मौत गरिमा नें साल 2016 में एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाई और वो सफल रही। आल इंडिया रैंक(AIR) 55 लाकर IAS अफसर बन गई। कहते हैं प्रयास करने वालों की कभी हार नहीं होती। यही बात हमें इस कहानी में देखने को मिली,इन दिनों IAS अफसर गरिमा सिंह IAS पद पर झारखंड में देश सेवा के कार्य में अपना योगदान दे रही हैं।