Dainik Haryana News

Success Story: दो रूपये कमाने वाली महिला आज कमा रही है महीने के करोड़ों रूपये

 
Success Story: दो रूपये कमाने वाली महिला आज कमा रही है महीने के करोड़ों रूपये
Success Story Of Woman : आज हम आपको एक ऐसी सक्सेस स्टोरी बताने जा रहे हैं जो महिला कभी दो रूपये कमाती थी लेकिन आज अपनी मेहनत से वो करोड़ों रूपये की मालिक है। आइए खबर में जानते हैं उनकी सफलता की कहानी। Dainik Haryana News,Successfull Business Tips(चंडीगढ़): किसी ने ठीक ही कहा है, सच्चे मन से की गई मेहनत हमेशा रंग लाती है। हमारी लाइफ में बहुत से ऐसे पल होते हैं जब हमें ये लगता है कि आज सब कुछ समाप्त हो गया है। लेकिन जब हम अपने आप को संभाल लेते हैं तो हमें ये लगता है जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। ऐसी ही एक कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं विदर्भ में जन्मी कल्पना सरोज की जिसने अपने दम पर करोड़ों रूपये की कंपनी को खड़ा किया है। जब कल्पना छोटी थी तो ऐसा लगता है मानो उनसे ज्यादा जीवन में परेशानियां किसी ने नहीं देखी होंगे, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से आप वो 900 करोड़ की मालिक हैं। READ ALSO :Success Tips : मेहनत के समय याद रखनी चाहिए यह बातें

जानें कल्पना की सफलता की कहानी?

कल्पना एक बहुत की गरीब परिवार में पैदा हुई थी। जब कल्पना छोटी थी तो वो गोबर के उपले बनाकर बेचती थी, वहां से कुछ पैसे आते और उनसे कल्पना का घर चलता था। कल्पना 10 साल की थी और उनकी शादी 20 साल के लड़के के साथ कर दी गई। शादी के बाद वो अपने पति के साथ झोंपड़ी में रहने लगी। ससुराल में उनको घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा और पति की मार खाते उनके शरीर पर जख्म पड़ आए थे। उस समय उनकी जीने की चाह भी खत्म हो चुकी थी। वहां से एक दिन कल्पना भाग निकली और अपने घर में आकर उसको और भी मुसिबतों का सामना करना पड़ा। एक दिन कल्पना ने मरने की कोशिश करी तो किसी ने उन्हें बचा लिया और उसे दिन के बाद कल्पना का जीवन ही बदल गया। 16 साल की उम्र में एक बार फिर कल्पना मुंबई वापस आई। वहां आकर कल्पना को एक गारमेंट कंपनी में नौकरी मिली और हर रोज के दो रूपये उन्हें मिलते थे। उस दुकान में काम करते करते उसको वहां का सारा काम समय आ गया। उसने बैंक से एक सरकार योजना के तहत लोन लिया और खुद का काम शुरू किया, उन पैसों से एक सिलाई मशीन ली और लोगों के कपड़े सीलने लगी। READ MORE :NCR के 5 हजार मकानों पर बुलडोजर चलाने का आदेश जारी, क्या आपका नाम आया लिस्ट में कल्पना 18 घंटे काम करती थी और उसकी कमाई 2 से 10 रूपये हो गई। काम के बलबूते पर ही कल्पना ने एक ब्यूटी पार्लर भी खोला और वहां से कुछ कमाई होने लगी। उन्होंने कमानी ट्यूब्स कंपनी को फिर से शुरू किया और आज वो करोड़ों की कमाई करती हैं। जैसे ही उनको एक कंपनी से पैसा आने लगा उसका सारा पैसा वो दूसरी कंपनी में लगाने लगी, इस तरह आज वो एक नहीं बल्कि कई कंपनियों की मालिक हैं।