Dainik Haryana News

Suryaan: ठंड के बाद अब गर्मी सहने की बारी, चंद्रयान के बाद अब सुर्ययान की बारी

 
Suryaan: ठंड के बाद अब गर्मी सहने की बारी, चंद्रयान के बाद अब सुर्ययान की बारी
Mission Suryaan: भारती अनुसंधान केन्द्र इसरो ने 4 साल बाद चंद्रयान 2 को विफलता के बाद फिर से चांद पर भारत को झंडा फहरा कर देश का नाम ऊंचा किया है। चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग और अच्छे से काम करने के बाद देश में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस बीच इसरो देश वासियों की खुशी को दोगूना करने के लिए एक और मिशन जल्दी ही लांच करने वाले हैं और वो है मिशन सुर्ययान। सुर्ययान से जुड़ी पुरी जानकारी के बनें रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News: Aditya L-1(चंडीगढ़): चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब भारत पहली बार सूर्य की और कदम बढ़ाने को तैयार है। इसरो इसके लिए पुरी तैयारी कर चुका है। बस देरी है तो सुर्ययान के उड़ान भरने की। इस मिशन को इसरो ने आदित्य एल-1 का नाम दिया है। इसरो ने जानकारी सांझी करते हुए कहा है कि सब काम अच्छे से हो चुका है बस इसको राकेट से जोड़ा जाना बाकी है। आदित्य एल-1 को श्रीहरीकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लांच किया जाएगा। भारत की और से ये पहला मिशन होगा जो सूरज की और भेजा जाएगा। Read Also: Funny Jokes: फनी जोक्स सूर्य के बहुत से रहस्यों से आदित्य एल-1 पर्दा उठाएगा। आदित्य एल-1 को धरती और सूर्य के बीच में एल-1 प्वाइंट पर स्थित किया जाएगा। इस प्वाइंट पर ना धरती की और ना सुर्य की ग्रेवीटी काम करती। इस स्थान को सुर्ययानों का घर भी कहा जाता है। पहले से ही यहां बहुत से यान बैठे हैं। इसलिए सुर्ययान का नाम आदित्य एल-1 रखा गया है। भारत का ये सुर्य की और पहला कदम होगा। आदित्य एल-1 धरती से 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा, जो 127 दिनों का सफर रहने वाला है। Read Also: G20 Meeting in Delhi: G20 की बैठक से पहले दिल्ली में मिले खतरे के संकेत, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आदित्य एल-1 सुर्य से निकलने वाली किरणों और ताप की रिसर्च करने के लिए उड़ान भरने वाला है। अगले महीने आपको सुर्ययान अपने सफर पर निकलता दिखाई देने वाला है।